Let’s travel together.

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया नवनिर्मित खाद गोदाम का लोकार्पण

0 167

सुरेन्द्र जैन

रायपुर । कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने आज ग्राम पंचायत कुम्हारी में नवनिर्मित खाद गोदाम का लोकार्पण किया और साथ ही क्षेत्रवासियो को 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की।


इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा की खाद गोदाम बनने से यहां के आसपास की कृषि कृषको को लाभ होगा और हमारी सरकार का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण किसान एवं मजदूर वर्ग का हित करना जिसको लेकर हमारी सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं चल रही हैं और लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है हमारी सरकार की कई योजनाएं आज देश भर में मॉडल बन चुकी हैं।
विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा हमारी सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं से आज आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है और ग्रामिनजनो का आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है। और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है।

आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा, बीरगांव महापौर नदलाल देवागन, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेंश्वरी वर्मा, ग्राम पंचायत कुम्हारी सरपंच शिवकुमारी बालाराम पाठक, ग्राम पंचायत साकरा सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद शर्मा, ग्राम पंचायत चिखली सरपंच मीरा गजानन्द गोस्वामी, ग्राम पंचायत पठारीडीह सरपंच हरिशंकर सोनवानी, ग्राम पंचायत बेंद्री सरपंच प्रतिनिधि राकेश निषाद, कण्हेरा सरपंच यास्मिन सुखनंदन जांगड़े, सुनील शुक्ला, चूड़ामणि साहू ,लोकेश्वरी वर्मा, रोशन पुरी गोस्वामी, सहित भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाल्मीक चौक में आज होगी विशाल महाआरती     |     पुलिस की वाहन चेकिंग व्यवस्था ठप, बेलगाम हुई सड़कों पर रफ्तार     |     मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: भोपाल-जबलपुर नगर निगम आयुक्त बदले, चार IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी     |     50 किलोमीटर पैदल चलकर हरसिद्धि माता के दर्शन करने निकले अंबाडी के 8 युवा     |     जमुनिया में निकली भव्य चुनरी यात्रा, माता रानी को अर्पित की चुनरी     |     अष्टमी पर मंदिरों और झांकी पंडालों में उमड़े श्रद्धालु, घर-घर कन्या भोज     |     पिपरिया में दिल दहला देने वाली वारदात पटवारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान     |     उद्घाटन से पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट टूटे, लाखों की संपत्ति असुरक्षित     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जयंती कुंज रीवा में आयोजित वन गौरव सम्मेलन में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811