Let’s travel together.

नए साल में मंगलमय नजर आते हैं भारतीय शेयर बाजार

0 65

– बाजार की उतार-चढ़ावों के बीच शिवपुरी के आर्थिक विश्लेषक दुर्गेश गौड़ की कलम से

–  रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के रहने वाले आर्थिक विश्लेषक दुर्गेश गौड़ का मानना है कि शेयर बाजारों को अक्सर अर्थव्यवस्था का आईना माना जाता है। जहां अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता बाजारों को प्रोत्साहित करती है, वहीं आर्थिक गिरावट उनमें कमजोरी की भावना पैदा करती है। हाल ही में गुजरा 2025 भारतीय बाजारों के लिए कमजोरी का साल रहा। 2025 में भारतीय शेयर बाजार उभरती अर्थव्यवस्थाओं में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले बाजार साबित हुए। उभरती अर्थव्यवस्थाओं में एमएससीआई इंडिया इंडेक्स ने महज 1.9% का रिटर्न दिया वहीं एमएससीआई इमर्जिग मार्केट इंडेक्स का रिटर्न 9% से अधिक रहा। गत 6 वर्षों में भारतीय बाजारों ने पहली बार अन्य मुख्य उभरती अर्थव्यवस्थाओ की तुलना में निम्नतम रिटर्न दिया। जिसकी वजहों में भारतीय बाजारों का अधिक मूल्यांकन, टैरिफ वार से जुड़ी अनिश्चितताऐं, घटती वैश्विक मांग, विदेशी निवेशकों की एकतरफा बिकवाली आदि रहे। यहां गौरतलब है कि विगत 2025 में एफपीआई ने भारतीय बाजारों से 1.66 लाख करोड़ रुपए की निकासी की । प्रथम दृष्टता अधिमूल्यांकन समेत बाजारों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाले बांकी घटक, जिनकी चर्चा हमने ऊपर की, आगे भी बने रह सकते हैं। परन्तु यहां कुछ और भी महत्वपूर्ण घटक हैं। जो बाजारों में उम्मीदों का संचार करते हैं।
मूल्यांकन के लिहाज से भारतीय शेयर बाजार 22 के पीई गुणक के साथ अन्य उभरते बाजारों में महंगे नजर आते हैं। लेकिन जब हम मूल्यांकन को प्रभावित करने वाले दूसरे बिंदु जैसे जीडीपी टू मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देखते हैं। तो 135% के साथ भारतीय बाजार अपने लॉन्ग टर्म एवरेज के आस पास नजर आते है। चालू वर्ष व आगामी वर्ष के 7% से अधिक के जीडीपी अनुमान के अनुसार यह रेशो गिरकर 125% के करीब हो जाता है। वहीं नॉमिनल जीडीपी जो कॉरपोरेट आय का मुख्य आधार है। उपभोक्ता महंगाई के आधा प्रतिशत रहने से 8% के आस पास है। जिसके नवीन वर्ष में 1 से 2 प्रतिशत तक बढ़नें की उम्मीद है। इस लिहाज से नॉमिनल जीडीपी टु मार्केट कैप रेशो और भी कम होना स्वाभाविक है। जो बाजारों के बड़े हुए मूल्यांकन को रिजनेबल बनाता है। इसी क्रम में बॉन्ड टू इक्विटी अर्निंग यील्ड, वह पैमाना जिसपर बॉन्ड यील्ड और शेयर बाजारों के रिटर्न की तुलना की जाती है, दर्शाता है कि गत वर्ष में भारत समेत दुनियाभर की मुख्य अर्थव्यवस्थाओं की बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई है । जो शेयर बाजारों के परिदृश्य को बॉन्ड रिटर्न के सामने आकर्षक बनाता है।
अमेरिकी फेडरल बैंक द्वारा व्याज दरों में की जा रही कमी डॉलर को सस्ता बनाती है, जो भारतीय पूंजी बाजारों के लिए अपने आप में अच्छी खबर है। गत वर्ष रुपए की कीमत में आई बढ़ी गिरावट डॉलर के सामने भारतीय बाजारों को सस्ता बनाती है। साथ ही आरबीआई द्वारा रेपो दर में 1.25% कटौती की गई है। जिसके चलते सस्ती नगदी का संचार अर्थव्यवस्था में तेजी का वाहक बन सकेगा। महंगाई की अपेक्षा भी आगामी वर्ष के लिए नीची बनी हुई है, जो कम व्याज दरों के साथ उच्च विकास चक्र के लिए अनुकूल माहौल बनाती है। सरकार का फ़िसकल गणित भी बाजार फ्रैंडली बना हुआ है। एक ओर जहां जीएसटी दरों में कटौती कुल खपत एवं कॉरपोरेट आय पर सकारात्मक प्रभाव बनाते हुए अर्थव्यवस्था को गति देते है। वहीं दूसरी ओर सरकार राजकोषीय घाटे को भी लक्ष्य अनुरूप हासिल करने में आशान्वित नजर आती है।
मैक्रो आर्थिक माहौल का जायजा लेने पर समझ आता है कि लगभग सभी बृहद सूचकांक शेयर बाजारों में तेजी का समर्थन करते हैं। भले ही प्राइस टू अर्निंग (पीई रेशो) पर बाजारों का मूल्यांकन कुछ अधिक है। तब भी अन्य मानकों पर बेहतर दिख रहे भारतीय बाजार पूंजी पर रिटर्न के लिए सस्ते नजर आते हैं । व वर्ष 2026 में तेजी की अपेक्षा पैदा करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |     प्रजापति एवं सर्व समाज ने चढ़ाया 25.5 किलो का विशाल पीतल का घंटा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811