Let’s travel together.

रामलीला मैदान में लंका पर आक्रमण का भव्य मंचन, युद्ध दृश्य देख रोमांचित हुए श्रद्धालु

0 119

लक्ष्मण शक्ति और वानर सेना के भीषण युद्ध प्रसंग ने बांधा दर्शकों को।

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

नगर के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव के अंतर्गत आज लंका पर आक्रमण की लीला का भव्य और जीवंत मंचन किया गया। इस दौरान वानर सेना और राक्षसों के बीच हुए भीषण युद्ध के दृश्य ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
कार्यक्रम में लक्ष्मण शक्ति की मार्मिक लीला का भी प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कलाकारों की सशक्त अभिनय प्रस्तुति, युद्ध दृश्यों की सजीवता और संवादों की प्रभावशीलता ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
रामलीला देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
रामलीला का यह दृश्य भक्तों के मन में श्रद्धा, साहस और भक्ति की अमिट छाप छोड़ गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |     बाणगंगा धाम पर 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा, अयोध्या से आएंगे जगदगुरु वल्लभाचार्य     |     डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811