Let’s travel together.

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर प्रदर्शन

0 140

– न्यायोचित मांग को लेकर पूरे भारतवर्ष में देशव्यापी प्रदर्शन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में लगभग 100 से अधिक बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों की गरिमामयी, अनुशासित और प्रभावशाली भागीदारी के साथ
संयुक्त प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ (SBIOA) के क्षेत्रीय सचिव, क्षेत्र–5 शिवपुरी हेमंत उपाध्याय ने बताया कियह प्रदर्शन केवल संख्या का नहीं,बल्कि संकल्प, प्रतिबद्धता और एकजुटता का जीवंत प्रमाण था। शिवपुरी के बैंककर्मियों ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है किहम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं।हम शांतिपूर्ण लेकिन निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार हैं।

आज की यह सहभागिता सरकार और नीति निर्धारकों को यह बताने के लिए पर्याप्त है कि बैंककर्मी अब टालमटोल नहीं, ठोस निर्णय चाहते हैं। यदि हमारी जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया,तो UFBU के आह्वान पर
जनवरी के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल
और भी अधिक मजबूती के साथ सामने आएगी।
एकजुटता हमारी पहचान है, संघर्ष हमारी ताकत है और जीत हमारा लक्ष्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811