Let’s travel together.

आर्क कॉलोनी के रहवासियों ने कलेक्टर से की शिकायत, तहसीदार और सीएमओ ने किया कॉलोनी का निरीक्षण

0 236

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

मंडीदीप तहसील अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24 स्थित आर्क कॉलोनी के रहवासियों ने कॉलोनी के विकास कार्य नहीं कराए जाने को लेकर जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में कॉलोनी के बिल्डर पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने और कॉलोनीवासियों से अवैध रूप से राशि वसूलने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

आवेदन में उल्लेख किया गया है! कि बिल्डर देवेंद्र गोलाईत, प्रियंका एवं राहुल चोरे द्वारा कॉलोनी काटने के बाद आज तक विकास कार्य नहीं कराए गए। कॉलोनी में , पीने के पानी की पाइप लाइन, नालियों की अव्यवस्था जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। कई स्थानों पर पानी की लाइन लीकेज होने के कारण नाली का गंदा पानी पीने की लाइन में मिल रहा है! जिससे रहवासियों को मजबूरन दूषित पानी पीना पड़ रहा है।

आर्क कॉलोनी के राजेंद्र सिंह बुंदेला, यशवंत विश्वकर्मा, राजेश मालवीय, प्रभु शर्मा, सतीश यादव, जितेंद्र शिवहरे, प्रेम जाटव, ब्रजेश मालवीय, भगवान सिंह धाकड़, सहित कॉलोनी के महिलाओ सहित बच्चे लगभग 50 से 70 लोग कॉलोनी मे विकास न होने को लेकर रायसेन कलेक्टर से शिकायत करने जनसुनवाई मे पहुचे थे!

आर्क कॉलोनीवासियों का आरोप है! कि विकास के नाम पर बिल्डर द्वारा 35 हजार से 75 हजार रुपये तक वसूले गए! लेकिन इसके बावजूद सड़क, नाली, पार्क, स्वच्छ,पानी, शीवेज और अन्य जरूरी सुविधाएं आज भी अधूरी हैं। बिल्डर देवेंद्र गोलाइत, प्रियंका और राहुल चोरे द्वारा बिजली कनेक्शन के नाम पर आधार कार्ड लेकर साइन कराए गए और कथित रूप से फर्जी दस्तावेज लगाकर समिति बना दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर तहसीदार हेमंत शर्मा द्वारा सी एम ओ प्रशांत जैन द्वारा आर्क कॉलोनी स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलोनी की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया! और रहवासियों से समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। तहसीदार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिए।कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है! कि बिल्डर के खिलाफ उचित कार्रवाई कर कॉलोनी में शीघ्र मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि रहवासी सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके!

इनका कहना है

आर्क कॉलोनी के रह वासियों द्वारा रायसेन कलेक्टर कार्यालय में बिल्डर देवेंद्र गोलाइत, प्रियंका और राहुल चोरे द्वारा कॉलोनी मे विकास न करने को लेकर शिकायत की गई थी!आज हमारे द्वारा कॉलोनी का निरीक्षण किया गया है!बिल्डर से कॉलोनी मे विकास कार्य कराये जायेंगे!

हेमंत शर्मा तहसीलदार गोहरगंज

आर्क कॉलोनी का आज हमारे द्वारा निरीक्षण किया गया! बिल्डर देवेंद्र गोलाइत द्वारा रहवासियो से विकास शुल्क के नाम पर पैसा लिया गया! पर विकास कार्य नहीं कराए गए है!यदि बिल्डर द्वारा विकास कार्य नहीं कराए गए तो बिल्डर देवेंद्र गोलाइत जेल जाने के लिए तैयार रहे!

प्रशांत जैन सीएमओ मंडीदीप नगर पालिका

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811