Let’s travel together.

आदिवासी युवक की गोली मारकर जघन्य हत्या

0 144

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

आदिवासी गांव रमपुरा में बीती मंगलवार की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत पर गए एक आदिवासी युवक की गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी। घटना की जानकारी उसके मंझले भाई को तब लगी जब वह मजदूरी करके घर लौटा तो देखा कि उसका बड़ा भाई बैल लेकर खेत पर गया था जो अभी तक नहीं लौटा है जब वीरेंद्र खेत पर पहुंचा तो देखा कि बैल वैसे ही बंधे हुए हैं और उसका बड़ा भाई खून से लथपथ पड़ा है । तब उसने मोबाइल से घर पर परिजनों को खबर देकर बुलाया जो गाड़ी लेकर पहुंचे और मृतक को पहले घर लेकर आए फिर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस गांव और घटनास्थल पर पहुंची और मृतक को रात करीब डेढ़ बजे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम रमपुरा में एक आदिवासी युवक वृंदावन सिंह ठाकुर पिता करण सिंह ठाकुर 35 वर्ष मंगलवार की शाम को गांव से डेढ़ किमी दूर पठार पर स्थित अपने खेत पर गया था लेकिन बहुत देर तक जब वो वापिस नहीं आया तो उसका दूसरे नबंर का भाई वीरेंद्र सिंह ठाकुर उसे खोजने गया तब घटना की जानकारी मिली।
मृतक के एक पुत्र एवं एक पुत्री है और सागर जिले के सुर्खी के पास हफसीलि में उसकी ससुराल है।
मृतक का आज बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें बारह बोर के देशी कट्टे ( रिवॉल्वर ) के कारतूस से चली गोली से शरीर के अंदर एक गोली का पॉइंट पसली ओर गुर्दे के बीच में पाया गया तो दूसरा पॉइंट पेट से होकर गुप्तांग के पास से होकर निकलना बताया गया है।
अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
मृतक के पिता करण सिंह ठाकुर ने बताया , उसके तीन पुत्र एवं दो पुत्रियां है जिनमें दो पुत्र वृंदावन एवं वीरेंद्र गांव पर उनके साथ रहकर पट्टे पर मिली भूमि पर खेती-किसानी में उनका साथ देते हैं जबकि तीसरा पुत्र हरज्ञान सिंह भोपाल में रहकर काम करता है।दोनों पुत्रियों का विवाह होने से वो ससुराल में है। उनकी एवं उनके पुत्रों की गांव अथवा आसपास कहीं भी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उनकी समझ से परे है कि बड़े पुत्र की हत्या क्यों हुई ..?

थानाप्रभारी राजीव उइके का कहना है , हत्या का कारण अज्ञात है , सभी एंगिल पर जांच की जा रही है। आज पुनः घटना स्थल का मौका मुआयना पुलिस टीम के साथ एफएसएल टीम द्वारा भी किया गया। जल्दी ही मामले का खुलासा हो जाएगा ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811