Let’s travel together.

सामाजिक समरसता की मिसाल, 35 परिवारों के यहां भोजन करने पहुंचे वनवासी छात्रावास के छात्र

0 57

– आपसी सद्भाव और अपनत्व बढ़ाने के लिए सेवा भारती की पहल

– जिन परिवारों ने इन छात्रों को गोद (अघ्ययन) लिया, उनसे इनका लगाव बढ़े इसलिए इन छात्रों को इन परिवारों के बीच भेजा गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में सेवा भारती द्वारा संचालित बनवासी बालक छात्रावास के छात्र सामाजिक समरसता की भावना के साथ 35 परिवारों के यहां पर रविवार को भोजन करने के लिए पहुंचे। छात्रावास के छात्र (भैया) उन परिवारों के यहां पहुंचे जिन्होंने इन छात्रावास के भैयाओं को गोद (अघ्ययन) लिया है। छात्रावास के छात्रों ने इन परिवारों के बीच पहुंचकर आपसी सद्भाव की भावना के साथ एक साथ बैठकर भोजन किया। छात्रावास प्रबंधन द्वारा 35 परिवारों के बीच इन छात्रों के भेजा गया था।

सामाजिक समरसता की भावना बढ़ाना उद्देश्य

सेवा भारती विभाग समन्वयक अर्जुन सिंह दांगी बताते हैं कि सेवा भारती का ध्येय वाक्य है कि नर सेवा नर सेवा नारायण सेवा, इसी उद्देश्य को लेकर काम किया जा रहा है। समाज में एकजुटता बढ़ाने व सामाजिक समरसता के भाव से बनवासी छात्रों को नगर के सामाजिक परिवारों से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में छात्रावास के इन छात्रों को भोजन के लिए नगर में भेजा गया। नगर के जिन परिवारों द्वारा इन छात्रों को गोद लिया गया है उन परिवारों से इनका लगाव बढ़े इसलिए इन छात्रों को इन परिवारों के बीच भेजा गया। इस पहल का सुंदर पहलू यह रहा है कि नगर के तीन परिवार क्रमश:गोविंद बंसल, मनोज गुप्ता प्रभात मसाले वाले और रिटायर सब इंजीनियर मनोज गुप्ता ने इस छात्रावास के तीन छात्रों को गोद (अघ्ययन) लेने की पहल की है।

47 छात्र शासकीय सेवा में हुए चयनित-

शिवपुरी के फतेहपुर पर सेवा भारती द्वारा वर्ष 2001 में सहरिया बनवासी बालक छात्रावास प्रारंभ किया गया था। वर्तमान में 65 छात्र यहां पर रहकर अध्ययन कर रहे हैं। अभी तक इस छात्रावास में 326 छात्र पढ़ चुके हैं जिनमें से 47 छात्र शासकीय सेवा में पहुंच चुके हैं । इस छात्रावास में शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, गुना, भिंड जिलों 38 ग्रामों के छात्रों को यहां अध्ययन प्रक्रिया से जोड़कर के आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811