Let’s travel together.

पुलिस ने किया फ्लेगमार्च,निगरानी शुदा बदमाशों को दी चेतावनी 

0 60

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

नवागत जिलापुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सांची पुलिस ने नगर के विभिन्न मार्ग से फ्लेगमार्च किया जिससे असामाजिक तत्वों में दहशत फैल सके तथा किसी भी प्रकार से असामाजिक गतिविधियो पर लगाम लग सके ।नवागत जिलापुलिस अधीक्षक ने जिलेभर की पुलिस को आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के निर्देश जारी किए हैं इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को निर्देशित किया है कि थाना क्षेत्र में जितने भी गुण्डा तत्व एवं निगरानी शुदा व्यक्ति हैं उन्हें चेतावनी दी जाये इसी निर्देश का पालन करते हुए सांची पुलिस ने नगर के सभी गुण्डा तत्वों की थाने पर बुलाकर हाजिरी करा दी एवं उन्हें अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण कसने चेतावनी दी गई इसके साथ ही थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने उन्हें अपराधिक गतिविधियों से दूर होने की हिदायत दी ।तथा समाज हित मे कार्य करने की समझाइश दी ।साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर कडी कार्यवाही की जायेगी ।थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि जिलापुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर भर मे फ्लेगमार्च निकाला गया है तथा थाना क्षेत्र के सभी गुण्डा तत्वों को समझाइश दी गई है एवं उनके व्यवहार की पडताल की गई है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगर में किसी भी प्रकार के अपराधों पर ढिलाई नहीं बरती जायेगी लगातार पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगायेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सौतेली मां समेत तीन पर पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |     बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811