Let’s travel together.

संतोष वर्मा द्वारा अपमानजनक कथन के विरोध में सर्व ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0 162

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

सर्व ब्राह्मण समाज संगठन मंडीदीप ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा कथित रूप से ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में बुधवार को जिला कलेक्टर रायसेन को ज्ञापन सौंपा। समाज ने अधिकारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 23 नवंबर 2025 को भोपाल स्थित तुलसी नगर के आंबेडकर मैदान पर आयोजित प्रशासनिक सेवा सम्मेलन में अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा मंच से दिए गए संबोधन में ब्राह्मण समाज तथा पुलिसकर्मियों के प्रति अपमानजनक व उत्तेजक टिप्पणी की गई। समाज का कहना है! कि इस बयान से वर्ग विशेष में गहरा आक्रोश व्याप्त है तथा सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस कथन की कड़ी निंदा की है।

समाज प्रतिनिधियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मंडीदीप थाना क्षेत्र में भी समाजजनों में रोष उत्पन्न हुआ और इसे धारा 353 व धारा 196(1) के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में बताया गया।

संगठन ने मांग की है कि—अधिकारी संतोष वर्मा के विरुद्ध मामले की विशेष जांच रिपोर्ट पंजीबद्ध की जाए,तथा दोषी पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधियों में संगठन के पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811