Let’s travel together.

गौहरगंज में छह साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0 275

भोपाल के गांधीनगर से गिरफ्तार

– पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश शर्त एनकाउंटर में घायल

विजी लवानिया गौहरगंज रायसेन 

रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को गुरुवार रात भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद जब उसे गौहरगंज ले जाया जा रहा था, तब रात करीब 3 से 4 बजे के बीच उसने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की। औबेदुल्लागंज क्षेत्र के जंगल में हुई इस घटना में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे रोक लिया। घायल आरोपी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मुताबिक, सलमान को गौहरगंज लाते समय पुलिस की गाड़ी रास्ते में पंक्चर हो गई थी। जब आरोपी को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था, तभी उसने एसआई श्यामराज सिंह की बंदूक छीनकर फायर करने और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की, जिससे वह घायल हो गया। 6 दिन बाद भोपाल से पकड़ा गया आरोपी पुलिस ने घटना के 6 दिन बाद आरोपी सलमान को गांधी नगर इलाके में एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर गौहरगंज पुलिस के हवाले किया था। गौहरगंज पुलिस उसे लेकर रात में ही रवाना हो गई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जंगलों के रास्ते पैदल ही भोपाल में दाखिल हुआ था और गांधीनगर इलाके में छिपा हुआ था।
सलमान के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे, लेकिन उससे पहले ही आरोपी को गौहरगंज पुलिस को सौंपा जा चुका था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे थे और उसे फांसी की सजा या एनकाउंटर की मांग कर रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811