सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 की बालमपुर घाटी पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे जाम की स्थिति बन गई। विदिशा से भोपाल जा रहा ट्राला बुधवार सुबह 7 बजे बालमपुर घाटी चढ़ रहा था, लेकिन आधी घाटी ही चढ़ पाया था कि इससे आगे नहीं चढ़ पाया और ट्राला पीछे रिवर्स होने लगा। ड्राइवर ने जैसे ही ब्रेक लगाए तो ब्रेक भी बहुत कम आ रहे थे। जबकि ट्राला के पीछे ही कई वाहन चल रहे थे, जिसमें दो वीडियो कोच बस भी थी। ट्राले के क्लीनर ने तुरंत उतरकर ट्राला रोकने के लिए घाटी से बड़े-बड़े पत्थर उठाकर ट्राले के पहियों के नीचे लगाए बड़ी मुश्किल से ट्राला आदि घाटी पर ही रुक पाया, तब कहीं ट्राला चालक ने राहत की सांस ली। यदि रिवर्स होते ट्राला को पत्थरों से नहीं रोका जाता तो, एक बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि ट्राला के पीछे कई छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए थे। ऐसे में अगर ट्राला पीछे की तरफ रिवर्स होने से नहीं रोका जाता तो अनहोनी हो सकती थी। वही ट्राले के बीच घाटी पर खड़े होने के कारण करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। गौरतलब है कि बालमपुर घाटी पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद भी शासन प्रशासन इस रोड की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है और न ही इस रोड को चौड़ा करा जा रहा है। जबकि इस रोड पर रोजाना हादसे हो रहे हैं। बालमपुर घाटी पर दुर्घटनाओं की वजह से लोगों की जान भी जा रही है। इसके बावजूद भी इस रोड को चौड़ा नही किया जा रहा है। अब देखना यह की ज़िम्मेदार अधिकारी कब नींद से जागते हैं और बालमपुर घाटी पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतेज़ाम करते हैं। जिससे दुर्घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post