Let’s travel together.

बेगमगंज में हुआ मासूम के दुष्कर्मी के एनकाउंटर को लेकर प्रदर्शन ,कुकर्मी सलमान का पुतला फूंका

0 63

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

गौहरगंज क्षेत्र की 6 वर्षीय मासूम के दुष्कर्मी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर बेगमगंज बस स्टैंड पर आ.भा. विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सैकड़ो आक्रोशित विद्यार्थियों एवं लोगों ने प्रदर्शन करके पुतला दहन किया।
आंदोलनकारियों की मांग थी कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसका एनकाउंटर किया जाए ताकि पीड़ित मासूम को इंसाफ मिल सके।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर कुकर्मी सलमान का पुतला जलाया गया।
इस दौरान जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी और बस स्टैंड चौराहे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
आक्रोशित विद्यार्थियों की ज्ञापन में प्रबल मांग रही है कि जेहादी सलमान की गिरफ्तारी जल्दी करके उसका एनकाउंटर किया जाए , कोर्ट कचहरी के चक्कर में कभी -कभी आरोपी बच निकलते हैं जिससे ऐसे कुकर्मियों के हौसले बुलन्द होते हैं और वो मासूमों को अपनी हवश का शिकार बनाते हैं। भविष्य में कोई भी ऐसा दुःसाहस ना कर सके इसलिए उसका एनकाउंटर जरूरी है और सहयोग कर उसको पनाह देने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811