Let’s travel together.

पांजरा दुष्कृत्य मामला, आरोपी सलमान की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सीएम मोहन यादव ने रायसेन एसपी को हटाया

0 465

एसपी पंकज पांडे को पुलिस मुख्यालय किया गया अटैच

सी एल गौर रायसेन

रायसेन जिले की गोहरगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पांजरा में 6 वर्षीय बालिका के साथ आरोपी सलमान ने बलपूर्वक दुष्कृत किया जिससे पूरे रायसेन जिले में आम नागरिकों के बीच भारी रोष व्याप्त है, रायसेन जिला मुख्यालय सहित गैरतगंज, सुल्तानपुर, बाड़ी, औबेदुलगंज, मंडीदीप,घटना को लेकर पूर्णता बंद रखकर हजारों लोगों ने दुष्कृत से पीडित बालिका के प्रति सहानुभूति जताते हुए आरोपी सलमान की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की । गोहरगंज थाना अंतर्गत चार दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन जारी है और आरोपी को पकड़ने की मांग की जा रही है परंतु अभी तक जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारी आरोपी को पकड़ नहीं पाए हैं । उक्त गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रात 8:15 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचकर घटित हो रहे अपराधों की समीक्षा करते हुए पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली इसी दौरान रायसेन जिले के पांजरा गांव की घटना पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को नहीं पकड़े जाने नाराजगी व्यक्त करते हुए रायसेन में पदस्थ पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में अटैच किया गया है । बता दें कि पूरे रायसेन जिले भर में उक्त घटना के प्रति लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है 10 पुलिस टीम गठित करने के बावजूद भी अभी तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है जिससे और ज्यादा नाराजगी लोगों में बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर 26 नवंबर बुधवार को तहसील मुख्यालय गोहरगंज में इस घटना के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है जिसे देखते हुए सीएम श्री यादव ने पुलिस महकमा की कमजोरी मानते हुए विभाग के पुलिस कप्तान को ही हटा दिया है। कुल मिलाकर गौहरगंज की घटना जिला एवं पुलिस प्रशासन दोनों के लिए ही चुनौती बन गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811