Let’s travel together.

चावलों की कालाबाजारी ! चेकिंग में पकड़ा गया गरीबों को बंटने वाला चावलों से भरा ट्रक

127

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

उज्जैन में बीती रात रोड गश्त के दौरान नरवल पुलिस की टीम ने गरीबों में बंटने वाले चावल की कालाबाजारी का पर्दाफाश किया है। दरअसल, पुलिस ने देवास तरफ से आ रहे ट्रक की चैकिंग की तो उसमें बड़ी मात्रा में चावल पाए गए। इस संबंध में ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस टीम ने ट्रक को थाने में खड़ा कराने के बाद खाद्य विभाग की टीम को इसकी सूचना दी है।

टीआई संजय मंडलोई ने बताया कि रात में रोड गश्त पार्टी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवास तरफ से पशुचावल की बोरियों से भरा ट्रक उज्जैन आ रहा है जिसमें कालाबाजारी का कंट्रोल का चावल है जबकि बोरियों में पशु आहार लिखा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद गश्त टीम ने उक्त ट्रक को रोका और थाने लाकर खड़ा किया।

ड्राइवर के पास से बिल चैक किए जिसमें उज्जैन के किसी अग्रवाल का उक्त चावल होना पाया गया। अग्रवाल से पुलिस ने संपर्क किया तो उसने चावल स्वयं का होने की पुष्टि की साथ ही कागजात लेकर सुबह थाने आने की बात कही। टीआई मंडलोई ने बताया कि ट्रक में कौन सा चावल भरा है और कहां से कहां जाना था इसकी जांच खाद्य विभाग की टीम द्वारा की जाएगी। फिलहाल विभाग को सूचना दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811