Let’s travel together.

साँची विश्वविद्यालय में प्रो. आरएन गुप्ता ने संभाला कुलसचिव का दायित्व

0 152

• गणित के प्राध्यापक हैं प्रो. राम निवास गुप्ता

• 31 वर्षों का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव

रायसेन। साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में प्रो. राम निवास गुप्ता ने नए कुलसचिव का पदभार ग्रहण किया। प्रो. गुप्ता ग्वालियर के पीएम उत्कृष्ठ शासकीय पीजी कॉलेज में गणित के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे है।
31 वर्षों का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव रखने वाले प्रो. राम निवास गुप्ता एम.एस.सी(गणित) व एम.फिल(गोल्ड मेडलिस्ट) हैं। उन्होंने अपनी पी.एच.डी भी फर्टिलिटी मॉडलिंग में की है। प्रशासनिक रुप से वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नैक समिति की विभिन्न कार्ययोजनाओं में नोडल ऑफिसर रह चुके हैं। वे यूपीएससी तथा एम.पी.पी.एस.सी में भी बतौर ऑवज़र्वर रहे हैं।
प्रो. गुप्ता ने ग्वालियर में गणित अकादमी की भी स्थापना की थी। प्रो. गुप्ता की गणित विषय पर कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। नई शिक्षा नीति के तहत वे विभिन्न अकादमिक बोर्ड और समितियों में पाठ्यक्रम विकास पर कार्य कर चुके हैं। विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं सेमीनार, कॉन्फ्रेंस में भागीदारी एवं 25 से ज्यादा शोध पत्र भी प्रो गुप्ता ने प्रस्तुत किये है। 2022 में ग्वालियर विकास समिति ने उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान भी दिया।
मध्य प्रदेश शासन संस्कृति मंत्रालय द्वारा श्री विवेक पाण्डेय को सांची विश्वविद्यलय के उपकुलसचिव का दायित्व प्रदान किया गया है। श्री पाण्डेय द्वारा भी पदभार ग्रहण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811