Let’s travel together.

बालदिवस पर रंगीन बालमेला, विद्यार्थियों की प्रतिभा चमकी

0 79

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

बेगमगंज के शासकीय सीएम राइज सांदीपनी विद्यालय में बालदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को भव्य बालमेला का आयोजन किया गया। सुबह से ही विद्यालय प्रांगण बच्चों की चहल-पहल, उत्साह और हंसी-खिलखिलाहट से गूंज उठा। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अलग-अलग थीम पर गेम्स, पकवानों व स्नैक्स के आकर्षक काउंटर लगाए, जिन्हें देखने और खेलने के लिए छात्रों की लंबी कतारें लगी रहीं।
बालमेला भीतर से एक छोटे मिनी-फेस्टिवल की तरह नजर आया, जहां कहीं स्वादिष्ट पोहा-जलेबी और भेल-पुरी की खुशबू फैल रही थी, तो कहीं रिंग गेम, टॉस गेम, क्विज़ कॉर्नर और लकी-ड्रॉ जैसे रोचक स्टॉल छात्रों को आकर्षित कर रहे थे। हर कक्षा के बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया।

प्राचार्य बीके चौहान ने बताया कि बालमेला का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी, प्रबंधन कौशल और रचनात्मक सोच विकसित करना है। बच्चों ने न सिर्फ स्टॉल सजाए, बल्कि संचालन से लेकर बिक्री तक सभी गतिविधियों को खुद संभाला।
विद्यालय परिवार, अभिभावकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। बालमेला के अंत में सबसे आकर्षक व सुव्यवस्थित स्टॉल लगाने वाले समूहों को सम्मानित किया गया।
बालदिवस पर आयोजित यह रंगारंग आयोजन बच्चों के लिए यादगार अनुभव साबित हुआ और विद्यालय में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |     शिवपुरी में अवैध कॉलोनियों पर चला जेसीबी, मनियर में सड़कें हटाईं; कॉलोनाइजरों को नोटिस       |     मदनपुर में वन माफिया बेलगाम: 5 वर्षों में सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा     |      गढ़ी वन परिक्षेत्र में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करों का बड़ा हमला,चार आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक फरार     |     बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं- अनुज शर्मा     |     एक माह के घरेलू अधिगम अभियान के बाद बच्चों की प्रगति का होगा पुनः आकलन     |     हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811