Let’s travel together.

तहसील के रिकॉर्ड रूम पर जहरीले सांप का कब्जा ,एक सप्ताह से कर्मचारियों में दहशत

0 136

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

तहसील कार्यालय प्रांगण में स्थित कंप्यूटरीकृत सायबर रिकॉर्ड रूम के अंदर पिछले कुछ दिन से बेहद जहरीले करैत प्रजाति का एक बड़ा सांप अपना डेरा जमाए हुए है, जिसकी लंबाई 6 फिट के करीब बताई गई है।रिकॉर्ड में कार्यरत कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। सांप मजे से पूरे रिकॉर्ड रूम में विचरण कर रहा है।
लापरवाही कर चलते पिछले एक सप्ताह से रिकॉर्ड रूम पर तालाबंदी होने से किसानों के काम नहीं हो रहे हैं।
अधिकारी सांप को बाहर निकालने या उसे पकड़वाने की जुगत में लगे हुए हैं। शुक्रवार को दिनभर मशक्कत चली लेकिन कोई परिणाम नहीं निकलने से सभी निराश हो गए और अब सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ को बुलाया गया है।

सर्प विशेषज्ञ के अनुसार सांप की फोटो देखे जाने पर वो करैत प्रजाति का है जो साइलेंट किलर होकर बेहद जहरीला होता है। इसके काटते ही तुरंत न्यूरोटॉक्सिक जहर तंत्रिका तंत्र में तेजी से प्रवाहित होकर इंसान को तत्काल काल के गाल में पहुंचा देता है।

फोटो – बेगमगंज तहसील के रिकॉर्ड रूम में विचरण करता हुआ करैत सांप ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811