Let’s travel together.

फसलों की कटाई के बाद थ्रेशिंग करने और दूसरी फसल की तैयारी में जुटे हैं किसान

0 67

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज , अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर,सरार,कयामपुर, संग्रामपुर, बरजोरपुर, दहीडा, खोह,करैया , सहित कई गांवों में फसलों की कटाई शुरू हो गई है। कई किसान अपने खेत में कटी धान की फसल की थ्रेसिंग करने में जुट गए हैं। नवंबर महीने से समर्थन मूल्य पर उपज खरीदी चालू हो गई है। कई किसान समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुट गए हैं। क्षेत्र में कई किसान थ्रेसिंग का कार्य करते हुए नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में कई जगह धान की फसल इस समय पककर पूरी तरह से तैयार हो गई है, वहीं किसानों ने अपने खेत में खड़ी फसलों को काटना शुरु कर दिया है। कुछ किसान शासकीय खरीदी शुरू होने से पहले ही उपज साफ कर मंडी में बेचने की तैयारी भी कर रहे हैं। कृषक नवल सिंह मीणा, मानसिंह लोधी , जसवंत सिंह लोधी ने बताया कि जिन किसानों ने पहले बोवनी कर दी थी वे किसान फसल की कटाई कर रहे हैं।

हालांकि इस महीने लगभग सभी किसान अपनी फसलों की कटाई को पूरा कर लेंगे।ताकि समय पर अगली फसल की तैयारी की जा सके। किसान खेतों को खाली कर जुताई और बुवाई के लिए तैयार कर रहे हैं। मौसम अनुकूल होने से किसानों ने कटाई का काम तेज कर दिया है, जिससे रबी फसलों की बुवाई में देरी न हो।
मजदूर नहीं मिलने पर पूरे परिवार के साथ किसान फसलों की थ्रेसिंग कर रहे हैंं। इसके अलावा हार्वेस्टर की उपलब्धता हो जाने से बड़े किसान अपने खेतों मे खड़ी धान आदि की फसल को हार्वेस्टर से कटवा रहे है। ताकि शीध्र ही सभी फसल को सुरक्षित किया जा सके । कृषि कार्य किए जाने के लिए किसानों को मजदूर नहीं मिल रहे है। सर्वाधिक परेशान छोटे किसान हो रहे है। बरजोर पुर के किसान भैया लाल साहू , मुकेश मीणा ने बताया कि आवश्यकता अनुसार कृषि कार्य किए जाने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। मजदूर न मिलने के कारण कृषि कार्य पूर्ण किए जाने में देरी हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811