Let’s travel together.

मुक्तिधाम में गुरु पूर्णिमा पर्व पर पौधारोपण

0 226

वृक्ष हमारे सबसे बड़े गुरु जो सिर्फ गुरु की ही तरह देने का काम करते हैं लेते कुछ भी नहीं- मनोज पांडे

विदिशा। जीवन में जैसे गुरु सिर्फ और सिर्फ समाज में देने का कार्य करते हैं ऐसे ही वृक्ष भी हैं जो हमें सिर्फ देते हैं हमसे लेते कुछ भी नहीं है। उक्त उद्गार मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव पर्यावरण विद मनोज पांडे ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर कहें। उन्होंने आगे कहा कि हमारा जीवन बिना गुरु के अधूरा सा है इसी प्रकार हमारे जीवन में वृक्ष के बिना भी जीवन अधूरा है इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाइए जो गुरु को भी आच्छादित करते हैं और अपने शिष्य को भी।

संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक हमारे गुरु हमारे जीवन को बेहतर और सुखदाई बनाते हैं ठीक उसी प्रकार वृक्ष एवं पौधे भी हमारे जीवन को स्वस्थ और निरोगी बनाते हैं। श्री पांडे के मुताबिक मुक्ति धाम सेवा समिति लगातार पर्यावरण के लिए कृत संकल्पित है और उसी का परिणाम है कि कोई भी पर्व रहे हम पौधारोपण करके समाज को स्वस्थ शुद्ध वायु देने के लिए संकल्पित है और वृक्ष से बेहतर स्वास्थ्य सांसों के लिए कोई दूसरा उपहार नहीं इसी तारतम्य में आज पवित्र पीपल के पौधे का रोपण किया गया क्योंकि इसमें देवता का वास होता है और गुरु और देव के बिना जीवन भी अधूरा है। इस अवसर पर संस्था सचिव मनोज पांडे संतोष गुप्ता सत्यम ताम्रकार मौजूद रहे।

न्यूज सोर्स-मनोज पांडे सचिव मुक्ति धाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संपादकीय/शिक्षक दिवस विशेष :: शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, पीढ़ियां गढ़ते हैं     |     मौसम ने पकड़ी रफ्तार! MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं से बढ़ी चिंता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     ‘श्री कृष्ण जन्मोत्सव’ का विशाल आयोजन,तैयारियां शुरू     |     साईंखेड़ा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जांच में प्राचार्य दोषी, कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन आयुक्त कार्यालय भेजा     |     जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ली सचिवों की समीक्षा बैठक,सचिवों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण     |     शिवपुरी में झमाझम बारिश से निचली बस्तियों में भरा पानी, अवैध कॉलोनियों में जलभराव     |     संपादकीय :: कृष्ण को पूजने से ज्यादा जरूरी है, कृष्ण को समझना     |      एच.पी. स्कूल परिसर बना वृंदावन: राधा-कृष्ण के परिधान में पहुंचे बच्चों ने बिखेरी भक्ति की छटा     |     15 दिन बाद तीन घंटे रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरे खिले; अंबाडी में डेढ़ फीट तक भरा पानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811