Let’s travel together.

18 वर्ष तक के बच्चों के लिए दिव्यांग शिविर का हुआ आयोजन, 8 बच्चों के बनेंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र

0 43

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दीवानगंज के एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला प्रांगण में  दिव्यांग प्रमाण पत्र बनने हेतु शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत दीवानगंज,अंबाडी, सेमरा, जमुनिया ,बरजोरपुर, नरखेड़ा, सरार, खोह, कचनारिया, मुड़िया खेड़ा ओर शाहपुर पंचायत के ग्रामीणों ने आकर अपने 0 से लेकर 18 साल तक के बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु बच्चों को लेकर आए।
आसपास कई गांव के ग्रामीण 18 वर्ष से ऊपर होने के कारण दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए हैं। उनसे कहा गया है कि केवल 0 से 18 वर्ष तक बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं।
क्षेत्र में पहले से ही लगभग कई दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बने हुए हैं जिस कारण कम ही ग्रामीण शिविर कैंप में पहुंचे थे ।
जिन ग्रामीणों के पंजीयन पहले नहीं हो पाए थे उनके सबसे पहले पंजीयन कराए गए। पंजीयन के पश्चात शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों की जांच की गई।

शिविर में उपस्थित सभी अधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों की जांच पड़ताल की। जिन बच्चों में 40 परसेंट से ज्यादा विकलांगता थी उन सभी के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। एक सप्ताह बाद दिव्यांग प्रमाण पत्र ऑनलाइन से हितकारी निकलवा सकते हैं।
शिविर में होम्योपैथिक सेमरा से डॉक्टर मनोज साहू, यूनानी होम्योपैथिक के कर्मचारी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, दीवानगंज उप सरपंच शमीम खान ,सचिव, राम प्रसाद मालवीय, हेमंत तिवारी,लीला किशन अहिरवार, लक्ष्मी नारायण शाक्य, सह सचिव गायत्री चतुर्वेदी, बृजेश मालवीय सहित सभी पंचायत के सचिव मौजूद रहे।
दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक न्याय विभाग एव दिव्यांगजन सशक्तिकरण के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर कलस्टवार लगाए जा रहे हैं। ताकि सभी पात्र हितकारी के दिव्यांग प्रमाण पत्र बन सके। शिविर में चिकित्सक दिव्यांगता की जांच करेंगे और पात्र व्यक्तियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इससे दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ मिल सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |     तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम     |     कुएं में पडा मिला शव पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811