Let’s travel together.

0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए दिव्यांग शिविर का होगा ग्राम पंचायत  में आयोजन

0 102

– दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने से पहले ऑनलाइन करना पड़ेगा पंजीयन

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत दीवानगंज में  आज मंगलवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनने हेतु शिविर का आयोजन होगा।
जिसमें ग्राम पंचायत दीवानगंज,अंबाडी, सेमरा, जमुनिया ,बरजोरपुर, नरखेड़ा, सरार, खोह, कचनारिया, मुड़िया खेड़ा ओर शाहपुर पंचायत शामिल है इन सभी पंचायत के ग्रामीण मंगलवार को अपने दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनवा सकते है। जिनकी आयु 0 से 18 वर्ष है। जिनके भी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनने हैं उन सभी को ऑनलाइन दुकान पर जाकर पंजीयन करना होगा। इसके पश्चात दिव्यांग प्रमाण पत्र बनेंगे।
शिविर में 0 से 18 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों के लिए दिव्यांगता पहचान पत्र बनाए जाएंगे।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों की जांच की जाएगी और जरूरतमंदों को निशुल्क परामर्श एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। ग्राम पंचायत के सरपंच गिरजेश नायक और सचिव राम प्रसाद मालवीय ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में अवश्य लेकर आएं, ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक न्याय विभाग एव दिव्यांगजन सशक्तिकरण के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर कलस्टवार लगाए जा रहे हैं। ताकि सभी पात्र हितकारी के दिव्यांग प्रमाण पत्र बन सके। शिविर में चिकित्सक दिव्यांगता की जांच करेंगे और पात्र व्यक्तियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इससे दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ मिल सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |     एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |     नहीं थम रहे औद्योगिक हादसे अब एसकेएस में श्रमिक की हुई मौत,बुढ़ापे का इकलौता सहारा भी छिना     |     51 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 7 दिन तक श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन     |     मौसम का मिजाज बदला: तेज हवाओं संग बूंदाबांदी, फिर निकली तेज धूप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811