– समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश और जिला पदाधिकारी से भेंट की
रायसेन। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। श्री चौहान ने किसानों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए, जिनमें से कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों से भी भेंट की। उन्होंने पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और मातृशक्ति को पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दीं। श्री चौहान ने सभी को संगठन की मजबूती और जनता की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय मंत्री श्री जीतू ठाकुर ने जिला पदाधिकारियों का परिचय केंद्रीय मंत्री से कराया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
न्यूज सोर्स – हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन