ग्रामीणों में अपराधियों का भय समाप्त करने का प्रयास
सुरेंद्र जैन धरसीवा
धरसीवा सिलतरा पुलिस ने हाल ही में हुई दो चोरियों का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने चोरी के साथ विभिन्न मामलों के 14आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका एक साथ जुलूस निकालकर आम जन मानस में अपराधियों का भय समाप्त करने का प्रयास किया है।
जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन व निर्देशन में टी आई राजेंद्र दीवान ओर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने विशेष धर-पकड़ अभियान चलाया अभियान कार्यवाही के तहत चोरी के प्रकरण में संलिप्त 03 आरोपियों को किया साथ ही शराब पीने हेतु पैसे मांग करने तथा मारपीट करने वाले 01 आरोपी को भी किया गया गिरफ्तार अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर, उनसे 144 पौवा शराब जप्त की गई साथ ही शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 07 आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

दो चोरियों का पर्दाफाश
चौकी प्रभारी सिलतरा उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कंवर के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर थाना धरसीवा चौकी सिलतरा क्षेत्रांतर्गत चोरी की 02 अलग-अलग घटनाओ को अंजाम देने वाले आरोपी जितेन्द्र सयतोड़े नवीन कुर्रे तथा आरोपी रमेश देवांगन को चोरी की मशरूका के साथ गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध थाना धरसीवा में अप क्र 556/25 धारा 331(4), 305(a) बी एन एस तथा अप क्र 561/25 धारा 303(2), 306 बी एन एस का अपराध क्रमशः पंजीबद्ध है
शराब को पैसे न देने पर मारपीट
शराब पीने के लिए पैसे की माँग करने तथा मारपीट करने वाले आरोपी वीरेंद्र मनहर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी के विरुद्ध थाना धरसीवा में अप क्र 513/25 धारा 119(1), 296 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध है
अवैध शराब बिक्री करते तीन गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपी राम सिंह, योगेश बागड़े तथा जीवराखन लाल मिरी को गिरफ्तार कर उनसे 144 पौवा देशी शराब जप्त की आरोपियों के विरुद्ध थाना धरसीवा में अप क्र 564/25, 565/25 तथा 566/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

शांति भंग करने वाले सात गिरफ्तार
पुलिस ने शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 07 आरोपी- अर्जुन कुर्रे, सुनील नौरंगे, कमलेश बंजारे, शीतल कुर्रे, श्याम बागडे, फिरोज बारले तथा कुलदीप सिंह के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की
गांव में निकाला जुलूस
आम जन मानस में अपराधियों का भय समाप्त करने चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह दीवान ने सभी 14आरोपियों का सांकरा में मुख्य मार्ग से जुलूस भी निकाला
जारी रहेगा अभियान
धरसीवा टी आई राजेंद्र दीवान एवं चौकी प्रभारी सिलतरा राजेंद्र सिंह कंवर ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण भयमुक्त जीवन जिएं सुख शांति से रहें यदि उन्हें कोई भी अपराधी भयभीत करने का प्रयास करेगा आम जनता को परेशान करेगा चोरी लूट छीना झपटी चाकूबाजी कुछ भी करेगा तो वो अपराधी पुलिस से नहीं बचेगा सीधा जेल जाएगा
एसएसपी सीएसपी के निर्देश ओर मार्गदर्शन में पुलिस देशभक्ति जनसेवा में सदा समर्पित रहेगी