मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम पंचायत दीवानगंज के एकीकृत शासकीय माध्यमिक कन्या शाला में सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता के दौरान चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, और रस्साकशी में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चम्मच दौड़ में प्रथम स्थान लक्ष्मी नायक,द्वितीय शिफॉन और तृतीय स्थान वैभव शाक्या ने प्राप्त किया।
वही कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान वंदना पटेल, द्वितीय स्थान बंदना द्विवेदी और तृतीय स्थान सविता मैडम ने प्राप्त किया। ग्राम पंचायत दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक द्वारा विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं को प्रथम द्वितीय और तीर्थ स्थान आने पर सम्मानित किया गया। विकास जायसवाल और देवेंद्र जाटव कोच द्वारा प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।इस दौरानदीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, उपसरपंच समीम खान,सचिव रामप्रसाद मालवीय, सहसचिव कामना चतुर्वेदी , दशरथ विश्वकर्मा, मुकेश साहू, नसीम खान, शिक्षक गण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सांसद खेल महोत्सव में प्रतियोगिताएँ तीन स्तरों पर ग्राम पंचायत, विधानसभा और संसदीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। देशी खेलों को फिर से स्थापित करने के उद्देश्य से कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिताएँ भी कराई जाएँगी। इन खेलों का आयोजन संसदीय क्षेत्र स्तर तक किया जा रहा है। दो माह तक जारी रहने वाले खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को किया जाएगा।
मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताएं 20 से 30 नवंबर के बीच आयोजित की जाएंगी, जबकि विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताएं 5 से 12 दिसंबर के बीच और संसदीय स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 से 25 दिसंबर के मध्य में आयोजित की जाएंगी। स्थानीय स्तर पर आयोजित खेलों में हॉकी, खो-खो, फुटबॉल, कुश्ती का आयोजन 2 से 19 नवंबर के मध्य हो रहा है।
सांसद खेल महोत्सव के तहत आकर्षक नगद पुरस्कार प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रदाय किए जाएंगे। कबड्डी, टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में विधानसभा और सांसद स्तर पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।