Let’s travel together.

मजदूरों की कमी से फसलों की कटाई प्रभावित, सोयाबीन और धान कटाई के लिए बाहर से बुलाए मजदूर

0 127

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में इस बार मजदूरों की भारी कमी देखी जा रही है। धान और सोयाबीन की कटाई का समय होने के बावजूद स्थानीय मजदूरों की अनुपलब्धता से किसान परेशान हैं। मजबूर होकर किसानों ने बाहर से मजदूर बुलाए हैं ताकि समय पर फसल कटाई पूरी की जा सके।
किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी फसल पक चुकी है, लेकिन मजदूर नहीं मिलने से कटाई में देरी हो रही थी।
लेकिन खेतों में मजदूरों की भारी कमी से किसान परेशान हैं। मजदूरों को बुलाने के लिए उन्हें अब किराया, भोजन और रहने तक की सुविधा देनी पड़ रही है।

फसल कटाई के इस सीजन में भोपाल, सागर, राजगढ़, सीहोर और विदिशा जैसे जिलों से रोजाना सैकड़ों मजदूर दीवानगंज पहुंच रहे हैं। किसान अपने वाहनों से इन्हें खेतों तक लेकर जा रहे हैं। कई मजदूर रेलवे स्टेशन और फैक्ट्री चौराहे पर ही काम की तलाश में पहुंचते हैं, जहां किसान और ठेकेदार उन्हें सीधे खेतों में ले जाते हैं।
मजदूरों ने बताया कि अपने जिलों में जहां उन्हें 300 रुपए मजदूरी मिलती है, वहीं यहां 500 से 600 रुपए के साथ भोजन और यात्रा खर्च भी दिया जाता है। कई मजदूर अगले दो महीनों तक यहीं रहकर काम करेंगे।

किसानों का कहना है कि अब फसल कटाई पूरी तरह मजदूरों पर निर्भर है। मजदूरों की कमी से फसल खेतों में खड़ी रह जाने का डर है, इसलिए उन्हें मुंहमांगे दाम देकर काम करवाना पड़ रहा है। कई जगह किसान मजदूरों को खेतों पर ही ठहराकर सारी सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। बाहर से आए मजदूरों को रोज़ाना मजदूरी के हिसाब से काम दिया जा रहा है। फसल का मौसम होने से खेतों में अब दिन-रात कटाई का दौर चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811