Let’s travel together.

शिवपुरी में स्वास्थ्य व्यवस्था का की बदहाल तस्वीर सामने आई, ड्रिप लगाकर सड़क पर घूमता दिखा मरीज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

0 101

– शिवपुरी के सीएमएचओ बोले- मामला कहां का है हम दिखवा रहे हैं

– मरीज किसी प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कर रहा था, इसे अपने हाल पर छोड़ दिया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था का एक मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर चल रहा है और उसकी एक हाथ में इलाज के दौरान दी जाने वाली ड्रिप नजर आ रही है। इस दौरान जो व्यक्ति सड़क पर चलते हुए ड्रिप हाथ में लिए हुए हैं और इसके दूसरे हाथ में ड्रिप की सुई लगी हुई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मामला सिरसौद गांव का बताया जा रहा है-

बताया जाता है कि जिले के सिरसौद गांव में एक मरीज के बीमार हो जाने के बाद उसने किसी झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया। झोलाछाप डॉक्टर ने संबंधित मरीज को ड्रिप लगा दी और उसे अपने हाल पर छोड़ दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि मरीज ड्रिप हाथ में लेकर बाजार में इसे लेकर घूमता नजर आया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मरीज हाथ में ड्रिप की बोतल लिए हुए और दूसरे हाथ में सुई लगी हुई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने तमाम तरह की प्रतिक्रिया दी और शिवपुरी में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सवाल उठाए।

सीएमएचओ बोले हम जांच कर रहे हैं –

इस मामले में मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर ने से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम इस मामले को दिखवा रहे हैं। हमने भी इस वायरल वीडियो को देखा है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह किसी निजी क्लीनिक का मामला है।

झोलाछापों पर हो चुकी है कार्रवाई, लेकिन फिर भी नहीं मान रहे –

शिवपुरी जिले में बीते कुछ दिनों पूर्व झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है जिसमें सीएमएचओ कार्यालय के द्वारा डॉक्टरों और अधिकारियों का एक दल बनाकर के छापामार कार्रवाई की गई है जिसमें बीते कुछ महीना पहले एक दर्जन से अधिक झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें बंद कराया गया और कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई गई। इसके बाद भी झोलाछाप डॉक्टर ऑन की दुकान चल रही हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811