Let’s travel together.

हिंदू नव वर्ष पर कस्बा गोहरगंज ग्राम अमोदा नयापुरा सोडलपुर में निकला पथ संचलन 

0 107

 

गौहरगंज रायसेन।कस्बा गोहरगंज में हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि के प्रथम प्रारंभ शुभ अवसर पर कस्बा गोहरगंज के शिव मंदिर से पथ संचलन निकाला गया जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया प्रचारक श्री श्रवण जी के नेतृत्व में कस्बा तथा आसपास से आए हुए स्वयंसेवकों द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं हिंदू नव वर्ष प्रारंभ के उपलक्ष में कस्बा के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन बैंड धुन पर तथा गीतों की मधुर धुन पर निकाला गया ।

कस्बा गोहरगंज ग्राम अमोदा ग्राम नयापुरा सोडलपुर मैं भ्रमण करते हुए शिव मंदिर पर समाप्त हुआ इस अवसर पर प्रमुख रूप से कछुआ के विनोद मैथिल विनीत गौर दिलीप गौर इत्यादि एवं कृष्ण गोपाल  पाठक एवं पधारे हुए सभी स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।


कस्बा गोहरगंज में पथ संचलन के दौरान कस्बा में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली जिसमें की पथ संचलन के दौरान कस्बा गोहरगंज के सरपंच गुड्डू भाई नयापुरा सोडलपुर के सरपंच गयासुद्दीन ग्राम अमोदा के सरपंच हरि गोविंद एवं सभी ग्राम वासियों के द्वारा कस्बा के सभी मार्गों पर पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया कस्बा गोहरगंज में बरसों से ही यह तहजीब चली आ रही है जिसमें हिंदू त्योहार कमेटी अध्यक्ष मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष आपस में मिलजुल कर शांति सोहद्र के साथ त्यौहार मनाने में एक दूसरे का सहयोग करते हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिलेभर में उत्साह के साथ मना देव उठनी ग्यारस का त्यौहार, देर रात तक आसमान में गूंजती रही आतिशबाजी     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811