सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले की गैरतगंज तहसील के चादोनी गढ़ी गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें करंट लगने से एक 18 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गांव और मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, कमलेश लोधी का 18 वर्षीय पुत्र सुमित लोधी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की है जब वह अपने खेत पर गाय को पानी पिलाने गया था। बताया जा रहा है कि खेत में पानी देने के लिए जैसे ही उसने मोटर पंप चालू किया, वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। कमलेश गैरतगंज के एक्सीलेंस स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। वह अपने परिवार में तीन बहनों में सबसे छोटा और इकलौता भाई था।
सुमित के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। वह अपनी व्यवहारिकता के कारण परिवार के साथ-साथ गांव वालों के बीच भी काफी प्रिय था। इस अचानक हुई दुर्घटना से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव का बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।