Let’s travel together.

पूर्व विधायक स्व. श्री शंकरलाल तिवारी की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

0 132

– उप मुख्यमंत्री ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धाजंलि अर्पित की

भोपाल।पूर्व विधायक स्व. श्री शंकरलाल तिवारी का अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ नजीराबाद मुक्तिधाम में किया गया। सतना विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे 72 वर्षीय स्व. श्री तिवारी बीमार होने के फलस्वरूप दिल्ली के एम्स हास्पिटल में भर्ती थे।

स्व. तिवारी की पार्थिव देह आज प्रातः उनके सुभाष पार्क स्थित निवास पहुंची। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद श्री गणेश सिंह, पूर्व राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल, महापौर श्री योगेश ताम्रकार, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय सहित क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिकों ने पूर्व विधायक स्व. श्री शंकरलाल तिवारी को पुष्पांजलि देकर अपने श्रृद्धा-सुमन अर्पित किये। पुलिस के सशस्त्र बल की टुकड़ी ने पूर्व विधायक स्व. श्री तिवारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811