Let’s travel together.

सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के तहतप्राथमिक सहकारी संस्था में किसानो के पंजीयन प्रारम्भ

0 114

सी के पारे रायसेन

शासन द्वारा सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना प्रारंभ की गई है पंजीयन कार्य 3 अक्टूबर 25 से 17 अक्टूबर 25 तक किए जाएंगे प्राथमिक सहकारी संस्था रायसेन में पंजीयन का कार्य किया जा रहा है ।

समिति प्रबंधक अर्चना शुक्ला सहायक प्रबंधक सुभाष शुक्ला द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक 55 किसानों का पंजीयन हो चुका है और यह भी बताया गया कि पंजीयन सिकवी बटाईदार बन पट्टाधारी किसान भी अपने पंजीयन संस्था में करा सकते हैं शाशन द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है राज्य सरकार 8 साल के बाद फिर से भावांतर भुगतान योजना शुरू की गई है जिसके तहत किसानों को फसल की बाजार कीमत कम मिलने पर अंतर की राशि उनके खातों में जमा की जावेगी।

किसान भाई ई उपार्जन पोर्टल सहकारी संस्था के माध्यम से या एमपी ऐप से पंजीयन करा सकते हैं सोयाबीन खरीदी 24 अक्टूबर 2025 है से 15 जनवरी 2026 तक की जावेगी इस दौरान अगर किसान भाई बाजार में समर्थन मूल्य में जमा से कम दर पर फसल बेचते हैं तो उन्हें नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा अंतर की राशि सीधे उनके खाते में जावेगी प्रत्येक मंडी में भावांतर सहायता डेस्क स्थापित किए जाएंगे ताकि किसानों को पंजीयन और भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी ना हों ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811