Let’s travel together.

उमाश्री राइस मिल व मोजो मशरूम के खिलाफ हजारों शिकायतों के बाद भी न ही कार्यवाही

0 233

– कंपनी प्रबंधक को किसका संरक्षण ?

– शासन प्रशासन लॉ एंड ऑर्डर का उलंघन करती आ रही है, हम जनता को न्याय के लिए लॉ एंड ऑर्डर का उलंघन करने में देर भी नहीं लगेगी – हुलास साहू, अध्यक्ष

– मोजो मशरूम की अपशिष्ट पदार्थ को सरकारी जमीन पर कही भी लगा रहे ठिकाने, मशरूम के नाम पर बाट रही है बीमारी – धर्मेंद्र बैरागी, सचिव

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति के अध्यक्ष हुलास साहू ने कहा कि अब उचित कार्यवाही नहीं होने से कंपनी की मनमानी को लेकर आज छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़, पंचायत एवं गृहमंत्री, उद्योग श्रममंत्री, पर्यावरण मंत्री, कलेक्टर रायपुर, पुलिस अधीक्षक रायपुर, पर्यावरण विभाग रायपुर, उद्योग विभाग रायपुर, श्रम विभाग रायपुर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर को आवेदन पत्र के साथ मोजो मशरूम के अपशिष्ट प्रदार्थ, अपशिष्ट मशरूम और दूषित जल भी जांच करने के लिए सौंपा गया। शासन प्रशासन से मांग की मोजो मशरूम कंपनी को तत्काल बंद कराये और कंपनी प्रबंधन के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर न्यायोचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग किया। शासन प्रशासन लॉ एंड ऑर्डर का उलंघन करती आ रही है, क्योंकि अब तक प्रभावित जनता, संगठन, स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा हजारों शिकायतों के बाद भी समुचित कार्यवाही नहीं होना लॉ एंड ऑर्डर उल्लंघन नहीं तो और क्या है हम जनता को अपने हक अधिकार, न्याय के लिए आंदोलन या चक्काजाम करते हैं तो हमें कहा जाता है कि लॉ एंड ऑर्डर उल्लंघन कर रहे हो।

अध्यक्ष हुलास साहू ने कहा कि तिल्दा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत पिकरीडीह, थाना खरोरा, रायपुर बलौदाबाजार मुख्य मार्ग स्थित उमाश्री राइस मिल व मोजो मशरूम कंपनी निर्माण से लेकर आज तक कुछ न कुछ विवाद, छेड़खानी, बलात्कार, महिला मजदूरों व बाल मजदुरों से मारपीट हो चाहे केमिकल युक्त पानी छोड़ने, रा मटेरियल को जहा तहां फेंकने आदि शिकायतों के बावजूद यहां तक की बात विधानसभा में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने उठाया था अब विधायक मौनी बाबा बनकर नाच गाना में व्यस्त है। अभी कुछ दिन पहले ही प्रशासनिक कार्यवाही में पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने कंपनी पर छापा मारकर बंधक बनाकर रखे नाबालिग बच्चों, गर्भवती महिला सहित 97 मजदूरों को छुड़ाया है। यहां शिकायतों की भरमार है फिर भी कंपनी एक दो दिन बंद करके बिना गलती सुधारे धड़ल्ले से चल रहा है।

छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति के सचिव धर्मेंद्र बैरागी ने कहा कि समिति द्वारा पंचायती व्यवस्था की उचित क्रियान्वयन कराने और ग्रामसभा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिलाने अभियान के तहत जनप्रतिनिधि को आवेदन पत्र सौंप रहे है उसी दौरान देखा कि मोजो कंपनी मशरूम के अच्छे माल को पैक कर बाहर भेजा जा रहा है और इसमें से चुनकर खराब अपशिष्ट मशरूम को कंपनी खुले में गंदी जगह के फेंक रही है जिसे ग्रामीण छंटनी कर कंपनी परिसर के पास मुख्य मार्ग में पसरा लगा कर बेंच रहे हैं यही गन्दी अपशिष्ट मशरूम को पीकरीडीह खरोरा से करीब 30 km के दूर दूर तक आरंग ग्रामीण क्षेत्र, तिल्दा ग्रामीण क्षेत्र , धरसीवां ग्रामीण क्षेत्र के गांव गांव घूम घूमकर कोचिया लोग बेच रहे है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
मोजो मशरूम की अपशिष्ट पदार्थ को सरकारी जमीन पर कही भी लगा रहे ठिकाने, मशरूम के नाम पर बीमारी बाट रही है  ।

समिति के कोषाध्यक्ष गोवर्धन पाल ने कहा कि वर्तमान में मोजो कंपनी के अपशिष्ट मशरूम को खुले में फेंकने से करीब 9 मवेशियों (गौ माता) की मौत हो गई व अन्य जीवों के लिए खतरा बना हुआ है। मोजो मशरूम फैक्ट्री के प्रबंधक गांवों में फैला रहे बीमारी खरोरा से करीब 15 km के आस पास के गांवों के सरकारी जमीन में मशरूम के अपशिष्ट पदार्थ को कहीं भी लगा रहे ठीकाने। ग्राम पंचायत मुरा के खदान में मशरूम के अपशिष्ट पदार्थ डालने से गांव की वायु प्रदूषण के साथ – साथ गांव में जल प्रदूषण की समस्या विकराल हो गई है पानी का रंग पूरा पीला हो चुका है पीने का पानी पूरी तरह से दूषित हो गया है करीब दो तीन साल से मुरा गांव वाले दूसरे गांव से टैंकर के पानी मंगाकर पीने को मजबूर है।

छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति के द्वारा शासन प्रशासन से आवेदन पत्र सौंपते हुए मांग किया कि उमाश्री राइस मिल व मोजो मशरूम कंपनी को तत्काल बंद कराए और कंपनी प्रबंधन के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर न्यायोचित कानूनी कार्यवाही करने और जल, जमीन, पर्यावरण को बचाने और खरोरा क्षेत्र के जनता को न्याय दिलाने निवेदन किया।

आवेदन पत्र सौंपने वाले में समिति के अध्यक्ष हुलास साहू, सचिव धर्मेंद बैरागी, संरक्षक नरोत्तम शर्मा, कोषाध्यक्ष गोवर्धन पाल, संयुक्त सचिव परमानंद पटेल, बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष रामचंद नवरंगे, रायपुर जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन मंत्री गुलशन सिंह साहू, पंचराम वर्मा , संतोष पाल , तामेश्वर प्रसाद साहू, खेमराज साहू, राजू निषाद और अन्य कार्यकता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंबेडकर जयंती पर दीवानगंज ग्राम पंचायत में श्रद्धांजलि, ग्राम सभा में एजेंडा पेश,कई विभागों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय     |     सरार गांव में गैस रिसाव से लगी आग, घर का सामान जलकर राख,युवक की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना     |     बालमपुर घाटी के ऊपर भदभदा गांव के मोड पर मंगलवार सुबह आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा ड्राइवर क्लीनर घायल     |     विधायक ने ख़रोरा में अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का किया शुभारंभ     |     विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम संकरी को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात     |     मंडीदीप में डामर सड़क निर्माण का शुभारंभ, वार्ड 13 को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ     |     बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन     |     सेवा समिति ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, समरसता दिवस के रूप में किया आयोजन     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान 2026 का जिले भर में शानदार आयोजन     |     गैरतगंज-गढ़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811