Let’s travel together.

वरिष्ठ अभिनेत्री मीनू सिंह प्रियदर्शिनी अधिष्ठान मे आयोजित गरबा मे हुई शामिल

0 139

सुनील सोन्हिया भोपाल
नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आराधना के लिए जगह जगह गरबा के आयोजन हो रहे हैं भोपाल की भिन्न भिन्न सोसाइटी मे भी गरबा के आयोजन किए जा रहे हैं इसी क्रम मे दानापानी रोड स्थित पल्लवी नगर की प्रियदर्शिनी अधिष्ठान मे गरबा का आयोजन किया गया जिसमे 74 साल की वरिष्ठ अभिनेत्री मीनू सिंह ने चीफ गेस्ट के रूप मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराई माँ की महाआरती के साथ साथ गरबा भी किया वहीं नवलय नावाँकुर गरबा महोत्सव मे भी महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति दी

उल्लेखनीय है वरिष्ठ फिल्म अभिनेत्री मीना सिंह भदौरिया उर्फ़ मीनू सिंह पिछले तीन साल से मुँह और गले के कैंसर से जूझ रही हैं। कठिन उपचार और लिक्विड डाइट पर रहने के बावजूद उनकी सकारात्मक सोच ने कभी हार नहीं मानने दी। उनका मानना है कि भगवान ने जीवन दिया है तो अवश्य कोई बड़ी भूमिका भी दी है।
मीना जी बताती हैं कि निर्देशक प्रकाश झा ने उनकी कला को पहचान कर उन्हें स्टार बनाया और यही उनकी असली यात्रा की शुरुआत थी। आज भी उन्हें नए किरदारों के लिए कॉल आते हैं और जैसे ही आवाज पूरी तरह ठीक होगी, वे फिर से अभिनय जगत में वापसी करेंगी।

परिवार, मित्रों और समाज के सहयोग व प्रार्थनाओं ने हर पल उन्हें साहस दिया।
सोसाइटी की अध्यक्ष शोभा सिन्हा, मित्र स्मिता, के अनुरोध पर पहली बार वे गरबा कार्यक्रम में वे चीफ़ गेस्ट बनीं। उनका कहना है कि “यात्रा अभी शुरू हुई है, उड़ान बाकी है, आसमान बाकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |     पत्रकार के साथ मारपीट और अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी कार्यालय पहुंचे जिलेभर के पत्रकार     |     रायसेन में CNG की किल्लत: 6 अक्टूबर से बंद गैस सप्लाई, वाहन चालक परेशान     |     ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811