Let’s travel together.

साँची में मची पेयजल के लिये त्राहि-त्राहि

0 138

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

आज सुबह से ही हर दिन की तरह लोग नल चलने का इंतजार करते रहे परन्तु ट्यूवैल मोटर जल जाने से पूरी तरह पेयजलापूर्ति प्रभावित रही लोग यहां वहां भटकने पर मजबूर दिखाई दिए।
जानकारी के अनुसार इस विख्यात नगर की आज सुबह से ही पेयजलापूर्ति प्रभावित रही रोज की भांति लोग नल आने की बाट जोहते रहे परन्तु सारा दिन इंतजार करने के बाद भी पेयजलापूर्ति नहीं बनाई जा सकती जिससे लोगों को सारा दिन पेयजल के गंभीर संकट से जूझना पड़ा । वैसे भी आज रविवार का अवकाश होने के कारण न तो अधिकारी ने ही कर्मचारी ही आ सके जबकि नगर परिषद में काम करने वाले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ही व्यवस्था में जुटे दिखाई दिए पेयजलापूर्ति के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे लोगों को उदासीनता ही हाथ लगी जबकि इस समय चुनावी गतिविधियां जारी है तथा निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश भी दिए हैं कि कोई भी अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यालय मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा परन्तु अपनी ऊंची पहुंच तथा रसूख के चलते निर्वाचन आयोग के आदेश भी हवा में उठा दिया जाता है जबकि पेयजल की दर में बृद्धि भी हो चुकी है जब उपभोक्ता समय पर भुगतान नहीं करता तब उसपर पेनाल्टी ठोंक कर वसूली कर ली जाती है परन्तु सुविधा उपलब्ध कराने में सम्बंधित नगर वासियों को भगवान भरोसे छोड़ चैन की नींद लेते रहते हैं जबकि सरकार से मनमाने वेतन के बदले सुविधा उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो जाते हैं जिसका खामियाजा सीधे तौर पर आम जनता को भुगतना पड़ता है तथा ऐसी भयावह गर्मी के चलते पेयजल भी नसीब नहीं हो पाता जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती हैआज दिन भर पानी की समस्या से जूझते लोग भटकने पर मजबूर रहें। इस मामले में जब जलसुपरवायजर बिहारी सेन का कहना है कि मोटर जल गई थी जिससे समस्या खड़ी हो गई हम अभी मोटर सुधरवा कर लाये है तथा ट्यूवैल में डालेंगे तथा प्रयास करेंगे शीघ्र जलापूर्ति की जाये। किसी कारण वश आज जलापूर्ति नहीं की जा सकी तो सोमवार को जलापूर्ति करने के प्रयास करेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन शहर एवं ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ नुक्कड सभा कर सौंपा ज्ञापन     |     कमला हेरिटेज से रेलवे स्टेशन मार्ग बना स्विमिंग पूल, नाले पर कब्जे से जलभराव, जनता परेशान     |     जून-जुलाई की कमी के बाद अगस्त में मेहरबान हुए बादल, सोयाबीन-मक्का-उड़द को मिलेगा फायदा     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण     |     बढ़ती महंगाई के खिलाफ गैरतगंज में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन     |     बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811