Let’s travel together.

दीवानगंज के तीन युवक सलकनपुर के पास नर्मदा नदी में डूबे  एक को सकुशल बचाया,दो लापता 

0 125

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रविवार सुबह दीवानगंज में रहने वाले तीन युवक योगेश साहू , निलेश साहू और तोरण यादव बुधनी के नर्मदा घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक तोरन यादव को सुरक्षित बचा लिया गया। लेकिन दो युवक योगेश साहू पिता मुकेश साहू उम्र 22 वर्ष निवासी दीवानगंज और नीलेश साहू पिता स्वर्गीय मनोज साहू उम्र 21 वर्ष निवासी दीवानगंज पानी में लापता हो गए। पुलिस और गोताखोरों द्वारा लापता युवकों की तलाश जारी है।

यह घटना तब हुई जब तीनों युवक सलकनपुर देवी धाम जा रहे थे और नर्मदा घाट पर स्नान करने रुके थे।
सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लगातार युवकों की खोजबीन जारी है।
पुलिस से सूचना मिलने पर दोनों युवकों के परिजन बुधनी के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों ही युवक एक ही परिवार के सदस्य हैं इनमें से योगेश साहू इकलौता पुत्र है इसकी तीन बहने हैं। जबकि निलेश साहू ,योगेश साहू के बड़े पापा का लड़का है। दोनों ही युवक के आपस में भाई है। एक दूसरे के साथ ही हमेशा रहते हैं कहीं पर भी जाते हैं दोनों साथ ही जाते हैं।

डूबने की जैसे ही खबर दीवानगंज में पहुंची क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया।एक ही परिवार के दो युवकों की डूबने की खबर से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया है। कई शुभचिंतक बुधनी घाट पहुंच गए जहां पर दोनों ही युवकों को सर गर्मी से तलाश की जा रही हैं। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है क्योंकि दोनों युवकों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811