भोपाल।बाग सेवनिया स्थित शहर की प्रसिद्ध डांस क्लास नृत्य कला डांस स्टूडियो में नवरात्रि के अवसर पर स्टूडेंट्स द्वारा गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने गरबा की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना के साथ हुई, जिसके बाद उत्साहपूर्ण माहौल में पारंपरिक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया।मुख्य अतिथि के रूप मे प्रतिभा सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष समाज सेविका श्रीमती विद्या सोन्हिया, रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया, जी सी चौरे एवं रजनी चौरे उपस्थित थे।

उक्त जानकारी देते हुए डांस क्लास संचालिका श्रुति समर्थ त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों और युवतियों को गरबा के माध्यम से माता की आराधना के साथ साथ नृत्य की बारीकियों से भी अवगत कराया गया
ताल पर थिरकते हुए पारंपरिक व आधुनिक अंदाज में गरबा कर सभी का मन मोह लिया।

अंत में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की।यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास था, बल्कि विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम भी बना