Let’s travel together.

सात सौ किलोमीटर पद विहार करते आर्यिका संघ पहुंचा रायपुर के समीप

0 541

-सिमगा जैन समाज ने की भव्य अगवानी
-कल आर्यिका संघ की आहार चर्या होगी सांकरा में

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

आचार्यश्री सिद्धांत सागर जी की परम शिष्या गणिनी आर्यिका शौभाग्य मति माताजी ससंघ सात सौ किलो मीटर का पदविहार करते हुए रविवार को रायपुर के समीप देवरी पहुची कल की आहार चर्या सांकरा निको में होना है।
आर्यिका संघ के साथ विहार में चल रहे ब्रह्मचारी पंकज भैया जी ने बताया कि आर्यिका संघ में बड़ी माताजी गणिनी आर्यिका शौभाग्य मति माजाजी के अलावा आर्यिका शिक्षा मति माताजी आर्यिका संक्षेप मति माताजी सामिल हैं।

16 फरवरी को तीर्थराज से हुआ था विहार

ब्रह्मचारी पंकज भैया जी ने बताया कि तीर्थराज सम्मेदशिखर जी से आर्यिका संघ का 16 फरवरी 2022 को विहार हुआ था नँगे पैर पदविहार करते लगभग 700 किलो मीटर चलकर विहार करते हुए सिमगा होते रायपुर की ओर विहार कर रही हैं।आगामी चातुर्मास छत्तीसगढ़ में ही होगा।

सिमगा में भव्य अगवानी

सिमगा पहुचने पर जैन समाज ने आर्यिका संघ की भव्य अगवानी की ओर आर्यिका संघ का सिमगा से बड़ी संख्या में जैन महिलाओ व पुरषों ने देवरी तक पदविहार भी कराया।

सांकरा सिलतरा कूंरा के जैन पहुचे दर्शनाथ

रविवार को कूँरा जैन समाज के रानू जैन सिलतरा जैन समाज के निखिल जैन सांकरा जैन समाज के पत्रकार सुरेन्द्र जैन, गीदम वाले आशीष जैन सांकरा,मानसी जैन,प्रिंशु जैन ने आर्यिका संघ के देवरी में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन       |     सड़क चौड़ीकरण में तकनीकी खामियों से पहली बारिश में खुली पोल, कई मार्ग हुए जलमग्न     |     गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811