Let’s travel together.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स के सर्टिफिकेट वितरित किए गए

0 914

बड़वानी।प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा फिनटेक विथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स के सर्टिफिकेट वितरित किए गए। महाविद्यालय में ये कोर्स आईआईटी दिल्ली के द्वारा संचालित किया जा रहे थे । यह इन कोर्स की पहली बेच थी।

ए आई का रिजल्ट 100% तथा फिनटेक विथ ए आई का रिजल्ट 83.33 प्रतिशत रहा। महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों के साथ कोर्स को उत्तीर्ण किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ वीणा सत्य ने सभी विद्यार्थियों को कोर्स के सर्टिफिकेट वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ के एस बघेल, डॉ धीरज वर्मा तथा अन्य प्राध्यापक उपस्थित थे । कोर्स के नोडल अधिकारी डॉ श्याम नाईक ने बताया कि इस कोर्स का संचालन उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार आईआईटी दिल्ली के द्वारा इसी सत्र मे महाविद्यालय में प्रारंभ किया गया था।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर आधारित इस प्रकार का यह पहला कोर्स है तथा इस कोर्स मे विद्यार्थियों की यह प्रथम बेच है।

कोर्स मे विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की विभिन्न विधाओं के बारे में पढ़ाया गया था। विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्रियल एक्सपोज़र सेशन, असाइनमेंट, प्रोजेक्ट भी रखे गए थे । दिनांक 11/6/25 को कोर्स मे उत्तीर्ण विद्यार्थी के लिए प्लेसमेंट ड्राइव इंटरव्यू सेशन रखा गया था, जिसमें विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के लिए तथा भविष्य में सामने वाले अवसरों के लिए विशेषज्ञो द्वारा निर्देशित किया गया । आईआईटी दिल्ली द्वारा विद्यार्थियों के प्लेसमेंट तथा भविष्य के अन्य अवसरों के लिए इंटरव्यू सेशन आयोजित किए जाएंगे। इस सत्र में इस कोर्स की दूसरी भेज प्रारंभ होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811