Let’s travel together.

दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज को लेकर ग्रामीणों ने डीआरएम के नाम दिया ज्ञापन

0 62

– कोरोना कल से कई ट्रेनों का ठहराव नहीं है स्टेशन पर

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज रेलवे स्टेशन 50 साल पुराना है इस रेलवे स्टेशन पर पहले चार पांच गाड़ियां रुका करती थी जो भोपाल जाती थी और इसके उपरांत विदिशा की तरफ भी तीन चार गाड़ियां जाती थी मगर 5 साल से पहले कोरोना काल से दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों का ठहराब बंद हो गया है जिस कारण दीवानगंज के आस-पास के यात्री काफी परेशानियां से गुजरना पड़ रहा है। दीवानगंज में आसपास के 40 गांव लगते हैं गांव के ग्रामीण भोपाल विदिशा जाने के लिए रेलवे स्टेशन दीवानगंज का उपयोग करते थे मगर कुछ साल से यहां पर भोपाल विदिशा की तरफ जाने वाली गाड़ियां नहीं रुकती है।
कुछ साल पहले रेलवे के जीएम से भी रेलवे स्टेशन दीवानगंज वालों ने आवेदन दिया था की विदिशा से भोपाल की तरफ गाड़ियों का स्टाफ दिया जाए। आवेदन दिए हुए लगभग 3 साल से ज्यादा समय हो गया था। उस आवेदन का आज तक कुछ हल नहीं निकला तो आज फिर मंगलवार को सेमरा, दीवानगंज अंबाडी सहित कई गांव के ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर स्टेशन मास्टर को रेलवे के डीआरएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव किया जाए। ताकि पढ़ने वाले छात्र छात्राओं सहित शिक्षक और यात्रा करने वाले यात्रियों को भोपाल, विदिशा, गजबासौदा, कुरवाई, सहित अन्य जगह जाने की सुविधा मिल सके।
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि
विदिशा की तरफ जाने के लिए सुबह 8 बजे एक मेमू ट्रेन रेलवे स्टेशन दीवानगंज पर रूकती है वही ट्रेन लौटते समय रात 8 बजे रूकती है इसके सिवा कोई ट्रेन यहां नहीं रुकती है।
पहले दीवानगंज स्टेशन पर बिलासपुर मेमो और सटल रूकती थी लेकिन अब केवल मेमू ट्रेन रूकती है जो विदिशा की तरफ जाती है। सभी यात्री 3 किलोमीटर पैदल चलकर फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पहुंच कर वहां से बस द्वारा भोपाल विदिशा आते जाते हैं। जिससे समय के साथ ज्यादा पैसा भी यात्रियों को बर्बाद करना पड़ रहा है। अगर दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर पहले की तरह ट्रेनों का ठहराव हो जाए तो कई यात्रियों को सुविधा मिलने लगेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811