Let’s travel together.

सांची में मोरछट पूजा,पुरनिया तालाब पर महिलाओं की रही भीड़

0 122

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

पुरनिया तालाब पर सोमवार को मोरछट पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। परंपरागत मान्यता के अनुसार नगर व आसपास की बस्तियों से महिलाएं बड़ी संख्या में तालाब पर एकत्रित हुईं और विधिविधान से पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
सुबह से ही तालाब परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। महिलाएं पूजा सामग्री लेकर पहुंचीं और लोकगीतों व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा सम्पन्न की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिससे तालाब परिसर मेें मेले जैसा दृश्य नजर आया।
मोरछट व्रत की मान्यता
मान्यता है कि मोरछट पूजा करने से संतान सुख प्राप्त होता है तथा परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। महिलाएं विशेष रूप से अपने बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ इस व्रत का पालन करती हैं।
पूजा के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं नगर परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811