सेमरा पंचायत में चल रहा काम, सरार पंचायत और गीदगढ़ में भी बनेगा नया पंचायत भवन
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली कई पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य होना है। कई पंचायतों में निर्माण कार्य भी चल रहा है।
जिसमें दीवानगंज पंचायत भवन की सुकृति 2021-22 में हुई थी वह अब बनकर तैयार हो गया है। यह भवन 14.48 लाख से बनकर तैयार हुआ है। इस भवन में सीसी कैमरा सहित कई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। दीवानगंज पंचायत भवन दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक की देखरेख में बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस भवन का उद्घाटन 3 सितंबर को क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा किया जाएगा।
सरकार द्वारा कई पंचायतों को नए भवन निर्माण की सौगात इसी साल उपलब्ध हुई है। सरार पंचायत का पंचायत भवन 37.49 लाख से बनेगा तो वही सेमरा पंचायत का भवन भी 37.49 लाख से बनाया जा रहा है जिसमें 40% का काम हो चुका है। तो गीदगढ़ पंचायत भवन 37.49 लाख से बनाया जाएगा।
इसमें विकास कार्य से संबंधित सभी सुविधाएं होंगी। जिन पंचायत के लिए पंचायत भवन के लिए 37.49 लाख रुपए मंजूर हुए हैं उनमें से 10% राशि फर्नीचर पर खर्च की जाएगी पंचायत भवन 33 लाख 75 हजार रुपए से बनाया जाएगा वही पंचायत भवन का फर्नीचर 3 लाख लाख 74 हजार रुपए से बनाया जाएगा।
सेमरा पंचायत भवन का निर्माण कार्य चालू हो चुका है। जबकि गीदगढ़ पंचायत और सरार पंचायत का काम चालू होने वाला है। इन पंचायत भवन में जनप्रतिनिधि से लेकर कर्मी तक के बैठने की की पूरी व्यवस्था होगी। जल्द ही इन भवनों में पंचायत स्तरीय कार्यालय काम करने लगेंगे। जन प्रतिनिधि और कर्मियों के लिए अलग कमरा होगा। पंचायत सरकार भवन बनने से पंचायत स्तर पर ही सरकार की कल्याणकारी सेवाओं की जानकारी से लेकर योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलना शुरू हो जायेगा। भवन बनने का फायदा यह भी होगा कि प्रखंड कार्यालयों का चक्कर लगाने से भी ग्रामीणों को मुक्ति मिल जायेगी। पंचायत सरकार भवन हाईटेक और बुनियादी सुविधाओं से युक्त होगा। प्रत्येक पंचायत सरकार भवन में निर्वाचित प्रतिनिधियों और पंचायत स्तर के कर्मियों के लिए बैठने के लिए अलग कमरों व पर्याप्त जगहों की व्यवस्था रहेगी।
इनका कहना हे
दीवानगंज पंचायत भवन की सुकृति बहुत पहले मिल चुकी थी मगर किसी कारणवश बनकर तैयार नहीं हुआ था लेकिन अब भवन बनकर पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है। इसमें सारी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अभी भवन में सीसी कैमरे लगा दिए गए हैं आगे जैसे-जैसे काम चलता रहेगा सुविधा उपलब्ध होती रहेगी।
गिरजेश नायक दीवानगंज सरपंच