Let’s travel together.

बकस्वाहा में चोरो का आतंक, नागरिकों ने तहसीलदार और थाना में दिया ज्ञापन

0 91

अभिषेक असाटी बकस्वाहा 

बकस्वाहा में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश है। बीती 21 अगस्त 2025 की रात वार्ड क्रमांक 15 और वार्ड क्रमांक 10 में अज्ञात चोरों ने घरों के ताले तोड़कर जेवरात, नगदी और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित परिवारों का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने केवल कच्ची रिपोर्ट लिखी और एफआईआर दर्ज नहीं की। चार दिन बीत जाने के बाद भी न तो चोरों का सुराग मिला और न ही चोरी का खुलासा हो पाया। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और नगरवासी दहशत में जीने को मजबूर हैं।

इस स्थिति से परेशान नागरिक बड़ी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार भरत पांडे तथा थाना इंस्पेक्टर अवधेश दुबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि चोरी की वारदातों से नगरवासियों का जीना दूभर हो गया है। पीड़ितों की पक्की एफआईआर दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी का खुलासा शीघ्र किया जाए।

साथ ही नागरिकों ने मांग की है कि नगर में रात्रीकालीन गश्त को बढ़ाया जाए ताकि लोग चैन की नींद सो सकें और अपराधियों के हौसले पस्त हों।

ज्ञापन सौंपने वालों में वार्ड क्रमांक 15 और वार्ड क्रमांक 10 के नागरिकों सहित नगर के अनेक लोग शामिल हुए।

इस मामले में तहसीलदार भरत पांडे का कहना है कि नगर में चोरियों की घटनाएं लगातार बढ़ने के संदर्भ में ज्ञापन प्राप्त हुआ है थाना प्रभारी को इसके बारे में अवगत कराया जायगा |

बक्सवाहा थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अवधेश दुबे का कहना है कि शीघ्र ही चोरों को पकड़कर कार्रवाही की जाएगी |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811