देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
विदिशा से शुरू होकर तिरंगा यात्रा सांची पहुंची ।इस तिरंगा यात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया ।इस तिरंगा यात्रा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा विधायक मुकेश टंडन सांची विधायक डा प्रभूराम चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित हजारों की संख्या में नेता कार्यकर्ता आम जनता शामिल थी ।इस तिरंगा यात्रा का सांची पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया जगह जगह फूलमालाओं से तो यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ ।भारत माता के नारो से नगर पूरी तरह गुंजायमान हो उठा । यात्रा विदिशा से रायसेन जा रही थी । यात्रा का आसपास गांवों में भी भव्य स्वागत हुआ ।

यात्रा के सुरक्षा व्यवस्था हेतु भारी पुलिस बल तैनात किया गया था इस यात्रा में स्वदेशी अपनाने पर बल दिया जा रहा था इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की स्वतंत्रता एवं इसकी महत्ता से जागरूक करना तथा राष्ट्रीय पर्व जोरशोर से मनाना तथा स्वतंत्रता के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराया जाना था । बडी संख्या में इस यात्रा में तमाम स्कूली छात्रों सहित नन्हें मुन्ने हाथों में भी तिरंगा लिये यात्रा मे आकर्षक का केंद्र दिखाई दिये ।स्कूलों के बच्चों पर केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने अपना प्यार बिखेरा इसके साथ ही अनेक स्थानों पर बडी संख्या में महिलाओं युवतियों ने अपने मामा को राखी बांधने का रस्म भी निभाई ।