Let’s travel together.

सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में कर्मचारी को दी भावभीनी विदाई

0 118

 

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एन्ड लॉजिस्टिक कारपोरेशन सलामतपुर में शनिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुन्ने खान के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में उनको भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम में वेयरहाउसिंग कॉपोरेशन के रायसेन डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रविकांत सिंह, सलामतपुर वेयर हाउस प्रबंधक विजय सक्सेना, रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, खाद गोडाउन प्रभारी सुंदर सिंह जादौन, पीएचई विभाग से प्रकाश रघुवंशी, एडवोकेट शौकत खान विदिशा, फ़ैज़ जाफरी, हमज़ा जाफरी, रिज़वान शेख, जय सिंह राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार अदनान खान व वेयरहाउस शाखा सलामतपुर के समस्त स्टाफ सहित आदि लोगों ने मुन्ने खान को हार-फूल से भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में मौजूद वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रविकांत व प्रबंधक विजय सक्सेना ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए मुन्ने खान के कार्यकाल की प्रशंसा कर बताया कि यह छत्तीस वर्षों से सलामतपुर वेयर हाउस में सेवाएं दे रहे हैं। जिनका सेवा कार्यकाल बेदाग रहा है। और इनकी जहां-जहां भी नियुक्ति रही है वहां पर इन्होंने अपनी कर्मठता दिखाते हुए बेहतरीन कार्य को अंजाम दिया है। मुन्ने खान वेयरहाउसिंग कारपोरेशन सलामतपुर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर लगभग छत्तीस वर्षों से सेवा कर रहे हैं। शनिवार को इनके सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में सभी लोगों का इतना स्नेह पाकर मुन्ने खान की आँखें भर आईं। उन्होंने सभी स्टॉफ, ग्रामीणों और किसानों का सहयोग के लियें आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि मुन्ने खान ने सलामतपुर वेयरहाउस में अपने छत्तीस साल के कार्यकाल में हमेशा किसानों और व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। और उनके कार्यकाल के दौरान ही सलामतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में कई वेयर हाउसों का निर्माण भी हुआ है। जिससे किसानों को अपना गेंहू, चना, मसूर और धान को आसानी के साथ वेयर हाउस में रखने की पर्याप्त जगह मिल जाती थी। और अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे विजय सक्सेना ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811