Let’s travel together.

बेगमगंज में उत्साह से मनाया कजलियां पर्व

0 189

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

बुंदेलखंड का सुप्रसिद्ध पर्व कजलियां का त्योहार अच्छी वर्षा , फसलों की अच्छी पैदावार एवं सुख समृद्धि की कामना के साथ परम्परागत रूप से हर्षोल्लास के साथ सनातनी धर्मालंबियों द्वारा गांधी बाजार में मनाया गया।

सियावस हिन्दू उत्सव समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह तोमर को पूर्व अध्यक्ष संतोष राय ने पगड़ी बांधकर एवं तलवार भेंट करके कार्यभार सौंपा ।
समारोह में पहुंचे सभी अथितियों एवं समिति के संरक्षकों , सभी अखड़ों के उस्तादों – संचालकों एवं मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष हाजी शफीक अली का अध्यक्ष डॉ. तोमर ने आदरभाव से पुष्मलाओं एवं केसरिया पट्टी से सम्मान किया।

नगर के विभिन्न मोहल्लों से महिलाओं का समूह सम्मानपूर्वक कजलियों की टोकरी सिर पर लेकर आल्हा ऊदल की वीरगाथा एवं कजरी गीत गाती हुई समारोह स्थल पर पहुंची।
हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ.जितेंद सिंह तोमर एवं अतिथिगण पंडित शिवनारायण शास्त्री के करकमलों से संपन हुई भुजरियों की पूजा- अर्चना में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र पटेल , नपाध्यक्ष संदीप लोधी एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता राजेन्द्र सिंह तोमर , संतोष कण्ड्या सहित सभी पूर्व अध्यक्ष -संरक्षक सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे ।

वहीं ढ़ोल-नगाड़े , झांझ -मंजीरा , मृदंग जैसे वाद्ययंत्रों की धुन पर थिरकते लोक कलाकारों द्वारा पांव में घुंघरुओं की रुन झुन के साथ नांचते – थिरकते हुए आल्हा-ऊदल व कजरी गीत एवं पारंपरिक लोक गीत ,धर्म गीत , ऋतु गीत जो खुशी और उत्साह को दर्शा रहे गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
संचालन आदित्य श्रीवास्तव ने किया।
समारोह समापन के बाद महिलाओं के समहू अपनी -अपनी भुजरियों की टोकरी सिर पर लेकर गाजे-बाजे के साथ बीना नदी, सेमरी नदी , चकला नाले पहुंची और पूजा-अर्चना के बाद उन्हें श्रद्धा से विसर्जित कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811