Let’s travel together.

हितग्राहियों को दें भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी-भदौरिया

0 221

शिवपुरी भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

भाजपा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर ग्रामीणों को दें। साथ ही कार्यकर्ताओं पार्टी की गाइड लाइन पर चलते हुए संगठन के कार्य करें और अनुशासन में रहकर पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाएं। हमने संगठन में नीचे तक कार्य किया है और एक मजबूत तंत्र खड़ा किया है। उप्र में लोग कहते थे कि इस बार भाजपा की सरकार नहीं आएगी लेकिन पंचायत व नगरीय चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत व परिश्रम किया और लगभग 98 प्रतिशत चुनाव जीते और यही कारण रहा कि उप्र में फिर से भाजपा की सरकार आई। ऐसी ही मेहनत व परिश्रम कार्यकर्ता इन पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव में करें क्योंकि पार्टी जीतेगी तो हम सबका सम्मान होगा। यह बात भाजपा संगठन प्रभारी केशवसिंह भदौरिया ने होटल पीएस में आयोजित भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में कही।

जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष राजू बाथम, राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, जसवंत जाटव, प्रहलाद भारती, कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, केशवसिंह तोमर, हरवीर रघुवंशी, ओमप्रकाश खटीक, आकाश शर्मा, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, जितेंद्र, जगदीश, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, पृथ्वीराज जादौन सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत ने चुनावों में सामंजस्य स्थापित करते हुए भाजपा के प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा की विचारधारा को पोषित करने वाला कार्यकर्ता जीते। हमने संगठन का नीचे तक विस्तार किया है। बूथ पर बैठक करें। 8 वर्षों में देश की जो स्थिति बदलीे है उसको जाकर लोगों को बताएं। जब तक आप लोगों को जाकर भाजपा की लाभकारी योजनाओं के बारे में नहीं बताएंगे तब तक कुछ नहीं होगा। 10 से महाजनसंपर्क अभियान शुरू होगा।
जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि आगामी दिनों में मंडलों पर मंडल कार्यसमिति का आयोजन किया जाएगा एवं 10 जून को मतदान केंद्र स्तर पर बूथों पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। बूथों की बैठक ऊर्जा उत्साह ढोल नगाड़े के साथ की जाएगी। मंडलों की बैठक पर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। आगामी केंद्र सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता पर आयोजित होने वाले रचनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में आभार विपिन खेमरिया ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811