नाबालिकों के साथ दुष्कर्म करने वाले को भेजा जेल
विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय एवं अति0 पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे द्वारा दो गुम नाबालिग बालिकायों की गंभीरता को देखते हुए उनकी पतारसी हेतु निर्देशित किया गया। निर्देश के पालन मे एसडीओपी शीला सुराणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी बी पी सिंह द्वारा टीम गठित कर व आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई ।
17 तारीख़ को फरियादी सुरेश मेहरा थाना औबेदुल्लागंज ने थाना आकर रिपोर्ट की कि उसकी नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया हैं। उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट पर थाना औबेदुल्लागंज में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गई। दौराने अनुसंधान मुखबिर व सायबर सेल के तकनीकी मदद के आधार पर पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आरोपी व अपहृता नाबालिक बालिका को मथुरा (उत्तरप्रदेश) से दिनांक 28.07 को दस्तयाब किया गया। व्यापहर्ता के कथनो एवं मेडिकल परीक्षण से आरोपी प्रवीण के विरूद्ध वैधानिक धाराओं का इजाफा किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय गौहरगंज के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे गौहरगंज जेल में भेजा गया।
इसी के तारतम्य मे 28 जुलाई को फरियादी रामलाल नायक थाना औबेदुल्लागंज ने थाना आकर रिपोर्ट की कि उसकी नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया हैं कि रिपोर्ट पर थाना औबेदुल्लागंज में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गई। दौराने अनुसंधान मुखबिर व सायबर सेल के तकनीकी मदद के आधार पर पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आरोपी व अपहृता नाबालिक बालिका को भोपाल दिनांक 30.07.25 से दस्तयाब किया व्यापहर्ता के कथनो एवं मेडिकल परीक्षण से आरोपी सुरजीत के विरूद्ध वैधानिक धाराओं का इजाफा किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय गौहरगंज के समक्ष पेश किया गया। जहाँ से उसे गौहरगंज जेल में भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी निरी बी पी सिंह, उनि वैष्णवी जैन, उप निरी सुरेन्द्र वटकर, सउनि राजेश सिंह भदौरिया, सउनि रामकिशोर उइके सउनि सुरेन्द्रसिंह मय सायबर सेल टीम, प्रआर आदेश चौरे, म आर ममता, उर्मिला एव पिंकी शर्मा की प्रमुख भूमिका रहीं ।