Let’s travel together.

औबेदुल्लागंज पुलिस द्वारा 02 नाबालिग लड़कियो को ढूंढ निकाला

0 327

नाबालिकों के साथ दुष्कर्म करने वाले को भेजा जेल
विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय एवं अति0 पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे द्वारा दो गुम नाबालिग बालिकायों की गंभीरता को देखते हुए उनकी पतारसी हेतु निर्देशित किया गया। निर्देश के पालन मे एसडीओपी शीला सुराणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी बी पी सिंह द्वारा टीम गठित कर व आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई ।
17 तारीख़ को फरियादी सुरेश मेहरा थाना औबेदुल्लागंज ने थाना आकर रिपोर्ट की कि उसकी नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया हैं। उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट पर थाना औबेदुल्लागंज में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गई। दौराने अनुसंधान मुखबिर व सायबर सेल के तकनीकी मदद के आधार पर पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आरोपी व अपहृता नाबालिक बालिका को मथुरा (उत्तरप्रदेश) से दिनांक 28.07 को दस्तयाब किया गया। व्यापहर्ता के कथनो एवं मेडिकल परीक्षण से आरोपी प्रवीण के विरूद्ध वैधानिक धाराओं का इजाफा किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय गौहरगंज के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे गौहरगंज जेल में भेजा गया।
इसी के तारतम्य मे  28 जुलाई को फरियादी रामलाल नायक थाना औबेदुल्लागंज ने थाना आकर रिपोर्ट की कि उसकी नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया हैं कि रिपोर्ट पर थाना औबेदुल्लागंज में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गई। दौराने अनुसंधान मुखबिर व सायबर सेल के तकनीकी मदद के आधार पर पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आरोपी व अपहृता नाबालिक बालिका को भोपाल दिनांक 30.07.25 से दस्तयाब किया व्यापहर्ता के कथनो एवं मेडिकल परीक्षण से आरोपी सुरजीत के विरूद्ध वैधानिक धाराओं का इजाफा किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय गौहरगंज के समक्ष पेश किया गया। जहाँ से उसे गौहरगंज जेल में भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी निरी बी पी सिंह, उनि वैष्णवी जैन, उप निरी सुरेन्द्र वटकर, सउनि राजेश सिंह भदौरिया, सउनि रामकिशोर उइके सउनि सुरेन्द्रसिंह मय सायबर सेल टीम, प्रआर आदेश चौरे, म आर ममता, उर्मिला एव पिंकी शर्मा की प्रमुख भूमिका रहीं ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811