Let’s travel together.

रायसेन बस्ती हुई पानी पानी,हर जगह जलभराव,सड़के गलियां नदी में बदली

0 420

– जिला प्रशासन राहत और बचाव में जुटा 

 रायसेन। मप्र के रायसेन जिले में मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक बीते बीते 28 घण्टो में जमकर बारिश हो रही हैं। भारी बारिश से जिला मुख्यालय सहित कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गये है।

रायसेन नगर के पाश इलाके शीतल सिटी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, तालाब मोहल्ला वार्ड 13, अर्जुन नगर के कई मकानों में बारिश का पानी भर गया। जिले के सिलवानी एवं बरेली तहसील क्षेत्र में भी बीते 28 घण्टो से बारिश जारी है। रायसेन की रीछन नदी ने अपना रोद्र रूप दिखाया तो नगर में हाहाकार मच गया। यहा से करमोदिया, अल्ली मार्ग पर रीछन नदी के पुल के ऊपर 10 फिट पानी बह रहा हैं।

वही सही ड्रेनेज नही होने के कारण जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में भी बाढ़ जैसे हालात बन हैं। यहा पार्किंग में खड़े कलेक्टर के वाहन तक पानी पहुच गया ओर कलेक्ट्रेट परिसर में चारो ओर पानी भर

गया। जिसे निकालने में नगर पालिका के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करना पड़ रही। वही साँचेत गांव के भी कई घरों में पानी भरा हुआ है। यहां भी बीती रात से बारिश जारी है। जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर सभी स्कूलों की छुट्टी भी कर दी है। सिलवानी ओर रायसेन में रेन बसेरा एव स्कूल भवन को अस्थाई बाढ़ राहत कैंप बनाया गया है।

वही नगर प्रशासन का अमला भी jcb मशीन से जल निकासी के काम मे मुस्तेद कर दिया गया हैं। जिन घरों में पानी भर गया हैं उनके यहां खाने के पैकेट भी प्रशासन द्वारा बटवाये जा रहे हैं।

रायसेन के आसपास छोटे पुल पुलियो पर पानी होने के कारण दर्जन भर से अधिक गांवों से जिला मुख्यालय का संपर्क कट गया हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811