Let’s travel together.

सड़क-नाली न बनने से आक्रोशित वार्डवासियों ने नप कार्यालय में जड़ा ताला, पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत

0 90

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज नगर के वार्ड 5, कुम्हार मोहल्ले के निवासियों ने सड़क और नाली निर्माण की अपनी लंबित मांग पूरी न होने पर  नगर परिषद (नप) कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला डाल दिया। इस घटना से कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों को अंदर ही बंद रहना पड़ा। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
वार्डवासियों का आरोप है कि वे पिछले दो सालों से लगातार नप प्रशासन से अपने वार्ड में पक्की सड़क और नाली बनाने का निवेदन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड 5 में दर्जनों ऐसे परिवार हैं जिन्हें मूलभूत सुविधाओं के तौर पर पक्की सड़क और नाली की सख्त ज़रूरत है। जिसको लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं और पुरुष अपनी मांग को लेकर नप कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों की अनुपस्थिति से उनका गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य दरवाजे पर ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। वार्डवासियों के इस कदम से नप कर्मचारी सकते में आ गए। पुलिस प्रशासन के मौके पर पहुंचने और हस्तक्षेप के बाद ही मामला शांत हो सका। पुलिस के आश्वासन पर वार्डवासियों ने ताला खोला। इसके बाद कस्बा पटवारी कपिल विश्वकर्मा ने तत्काल मौके का मुआयना करने वार्ड में पहुंचे।

विवाद के कारण उलझा है निर्माण कार्य
बताया जा रहा है कि वार्ड 5 में जिस स्थान पर सड़क और नाली का निर्माण होना है, वहां एक अन्य व्यक्ति अपना आधिपत्य बता रहा है। इस वजह से वार्ड में आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। वार्डवासियों का कहना है कि यह रास्ता 50 साल पुराना है, जो 7 फीट चौड़ा और 80 फीट लंबा है, और वे इसे दशकों से उपयोग कर रहे हैं। वार्ड में रहने वाले एक दर्जन से अधिक परिवारों के लिए यह एकमात्र रास्ता है। वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने इस विवाद के निपटारे के लिए नप प्रशासन को दर्जनों बार लिखित आवेदन दिए हैं, लेकिन प्रशासन इस मामले को सुलझाने में नाकाम रहा है।

इस संबंध में नप सीएमओ सुधीर उपाध्याय का कहना है कि मौका स्थल का परीक्षण करने के बाद जल्द ही समस्या हल की जाएगी। इसके लिए राजस्व विभाग का सहयोग लिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811