Let’s travel together.

शिवपुरी में सिंध नदी उफान पर, अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के 6 गेट खोले गए

0 106

– पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर जारी

– नदी नाले उफान पर आए, कई जगह पर जलभराव से लोग परेशान

– बारिश के कारण 19 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में लगातार बारिश का क्रम जारी है। जिले में पिछले 24 घंटे से जोरदार बारिश जारी है इसके कारण सिंध नदी में पानी बढ़ने के बाद यह उफान पर आ गई। इसी बीच शुक्रवार को सिंध नदी पर बने अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के 6 गेट खोले दिए गए। पहले इसके दो गेट खोले गए थे लेकिन जब देखा कि सिंध नदी में पानी बढ़ रहा है तो बांध अधिकारियों ने 6 गेट खोले।

सिंध नदी सहित अन्य नदी नाले उफान पर

जिले में पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है। इसके कारण जिले से निकलने वाली सिंध नदी सहित अन्य नदी नाले उफान पर हैं। दो दिन से लगातार बारिश का क्रम बना हुआ है। इसी बीच जिले के कोलारस, बदरवास, गोराटीला अािद क्षेत्र के कई गांव में जल भराव की स्थिति देखी गई। ग्रामीण इलाकों में जो नदी नाले हैं वहां पर बारिश का पानी उफान पर है इसके कारण सिंध नदी के कैचमेंट एरिया में पानी बढ़ा है। जिले के कोलारस, पड़ोरा, गोराटीला आदि क्षेत्र के इलाकों में बारिश जारी रही। यहां बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित देखा गया।

बारिश के कारण स्कूल रहेंगे बंद
मौसम विभाग द्वारा शिवपुरी जिले में दो दिन अतिबारिश की संभावना जताई गई है। इसी बीच शिक्षा विभाग ने बारिश को देखते हुए कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में 19 जुलाई को अवकाश के आदेश जारी किए। जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूलों में 19 जुलाई को अवकाश रहेगा।

जिले में 700 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई

शिवपुरी जिले में लगातार जमकर बारिश हो रही है। इसके कारण नदी नाले उफान पर हैं। शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 700 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है। जिले में गत वर्ष अभी तक लगभग 300 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। इस साल जुलाई में ही औसत बारिश का लगभग 60 प्रतिशत बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811